Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/08/1200x900/Anupamaa_8_1780899531165_1780899537992_f3ae3f00-3623-4a80-9d9c-f35bab1da48e.jpg

Anupamaa 8 June 2026: अनुपमा को कुछ पल सुकून के मिलेंगे जब राही उसके पास बैठकर उसकी बात सुनेगी, लेकिन इसी वजह से प्रेम उससे नाराज हो जाएगा। इधर अनुपमा-दिग्विजय को दोबारा कॉम्पटिशन में मौका मिल गया है।

Anupamaa 8 June 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल का सोमवार का एपिसोड काफी इमोशनल ट्रैक पर शुरू होगा। अनुपमा अपनी बेटी राही के पास बैठकर उसका दर्द साझा करेगी। वह उसे समझाएगी और साथ ही साथ यह भी जताएगी कि कैसे वह बेटी बनना भले छोड़ दे, लेकिन अनुपमा मां होना नहीं छोड़ सकती। अनुपमा अपनी बेटी राही को उसकी रिप्रोडक्टिव हेल्थ के बारे में समझाएगी और इस दौरान दोनों मां-बेटी भावुक हो जाएंगी। दोनों एक दूसरे को गले लगा लेंगी लेकिन कुछ ही पल बाद राही को अपने पति प्रेम की कही बातें याद आएंगी। वह झट से अपनी मां से दूर हो जाएगी।

प्रेम और राही में फिर होगी अनबन

बाहर आने पर राही को पता चलेगा कि प्रेम उसकी दवाएं देकर शाह हाउस से अकेला ही चला गया है। परी बताएगी कि वह पहले राही को ढूंढता हुआ अंदर गया था, फिर बाहर आया तो दवाएं देकर वापस कैफे के लिए निकल गया। राही को यह समझते देर नहीं लगेगी कि प्रेम ने उसे अनुपमा के साथ देख लिया होगा और फिर गुस्सा होकर चला गया है। वह भी बिना देर किए वहां से जाने की बात कहेगी। जाने से पहले उसकी ईशानी और अंश से थोड़ी नोक-झोंक भी होगी। परी भी उसके साथ वहां से निकल जाएगी, लेकिन असली ड्रामा राही के कैफे पहुंचने पर होगा। वह देखेगा कि एक टेबल पर बैठा प्रेम खुद को चोट लगाए जा रहा है।

अनुपमा-दिग्विजय के लिए खुशखबरी

राही समझ जाएगी कि प्रेम ने उसे अनुपमा के साथ देख लिया था, इसलिए वह खुद पर गुस्सा निकाल रहा है। राही सफाई देती रहेगी, लेकिन प्रेम खुद को हाथ मेज पर पटकना जारी रखेगा। जब राही कहेगी कि वह खुद को नहीं उसे दर्द दे रहा है तो प्रेम फौरन रुकेगा और राही को गले लगा लेगा। वह कहेगा कि उसे तकलीफ देने के बारे में वह सोच भी नहीं सकता है। उधर शाह निवास में अनुपमा और दिग्विजय आपस में बातें करेंगे। अनुपमा बताएगी कि उसकी राही से क्या बातें हुईं। दोनों इस बात पर खुश होंगे कि उन्हें कुकिंग कॉम्पटिशन में हिस्सा लेने का दूसरा मौका मिला है।

शो में शुरू होंगी 2 नई लव स्टोरीज

कहानी उस वक्त थोड़ी गुलाबी होती नजर आएगी जब अंश प्रेरणा को प्रपोज कर देगा। प्रेरणा भी अपने दिल की बात अंश के सामने रखेगी और बताएगी कि वो भी उसे पसंद करती है। इधर ये सब चल रहा होगा और उधर कैफे में ईशानी बंकू के प्रति अपने प्यार का इजहार कर देगी। बजाए कोई जवाब देने के बंकू बुरी तरह घबरा जाएगा। क्योंकि वह अपनी और उसके परिवार की हैसियत का फर्क समझता है। बंकू हड़बड़ा कर उठेगा और पीछे पलटेगा तो वहां अनुपमा और दिग्विजय को वहां खड़ा पाएगा। ईशानी और बंकू के होश उड़ जाएंगे। अब आगे क्या होगा? इस सवाल का जवाब जानने के लिए जुड़े रहिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN