Source :- LIVE HINDUSTAN
OnePlus 13S पर 10,000 रुपए का सबसे बड़ा डिस्काउंट
इस सेल का सबसे बड़ा ऑफर OnePlus 13S पर है। कंपनी ने इसे 59,999 रुपए की लॉन्च कीमत पर उतारा था, लेकिन अब Amazon Great Freedom Sale में यह 49,999 रुपए में मिलेगा। यानी लॉन्च कीमत के मुकाबले 10,000 रुपएकी बड़ी बचत होगी। OnePlus 13S में 6.32 इंच 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और 5,850mAh बैटरी दी गई है। इसमें 50MP + 50MP डुअल रियर कैमरा, 32MP सेल्फी कैमरा, 80W SUPERVOOC चार्जिंग और OnePlus AI फीचर्स मिलते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



