Home rss business hindi Bank Holiday: आज महात्मा गांधी जयंती के कारण बंद हैं बैंक, क्या...

Bank Holiday: आज महात्मा गांधी जयंती के कारण बंद हैं बैंक, क्या कल शनिवार को खुली रहेंगी ब्रांच?

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Bank Holiday: आज शुक्रवार 2 अक्टूबर को बैंक देश के सभी राज्यों में बंद हैं
  • आज बैंक महात्मा गांधी जयंती के कारण नहीं खुले हैं
  • ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे?

Bank Holiday: आज शुक्रवार 2 अक्टूबर को बैंक देश के सभी राज्यों में बंद हैं। आज बैंक महात्मा गांधी जयंती के कारण नहीं खुले हैं। ऐसे में ज्यादातर लोगों के मन में यही सवाल है कि क्या कल शनिवार को बैंक बंद रहेंगे? कल 3 अक्टूबर को महीने का पहला शनिवार है। यहां जानिये क्या कल बैंक बंद रहेंगे?

क्या कल शनिवार को बंद रहेंगे बैंक?

कल शनिवार 3 अक्टूबर को महीने का पहला शनिवार है। किसी भी महीने के पहले शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। कल देश के सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे। आज सभी राज्यो में बैंक महात्मा गांधी जयंती के कारण 2 अक्टूबर को बंद है। कल बैंक खुले रहेंगे। ऐसे में अगर आप कल बैंक ब्रांच जाकरअपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो जा सकते हैं। कल पूरे देश मे सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक खुले रहेंगे।

अक्टूबर महीने की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2 अक्टूबर, शुक्रवार- महात्मा गांधी जयंती

महात्मा गांधी जयंती के मौके पर देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक बंद रहेंगे।

4 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

10 अक्टूबर, शनिवार- दूसरा शनिवार और महालया अमावस्या

10 अक्टूबर को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए देशभर में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा कर्नाटक और पश्चिम बंगाल में महालया अमावस्या के कारण भी बैंक बंद रहेंगे।

11 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में सभी बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

17 अक्टूबर, शनिवार- महा सप्तमी

महा सप्तमी के मौके पर त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

18 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा।

19 अक्टूबर, सोमवार- दशहरा और दुर्गा पूजा

दशहरा (महाष्टमी), महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण असम, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तमिलनाडु, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर, मंगलवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा

विजयादशमी, महानवमी, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के कारण कई राज्यों और बैंकिंग केंद्रों में बैंक बंद रहेंगे। इनमें अगरतला, अहमदाबाद, आइजोल, बेलापुर, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, कोहिमा, कोलकाता और लखनऊ समेत कई केंद्र शामिल हैं।

21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा

विजयादशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर, गुरुवार- दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार

महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

25 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती

लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ

करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 अक्टूबर, शनिवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN