Home rss business hindi Bank Holiday: कल शनिवार 24 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें...

Bank Holiday: कल शनिवार 24 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? चेक करें RBI की पूरी लिस्ट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Bank Holiday Saturday 24 October 2026: क्या कल आप शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं
  • तो पहले जान लीजिए कि 24 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या नहीं
  • कल अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है

Bank Holiday Saturday 24 October 2026: क्या कल आप शनिवार को बैंक जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं। तो पहले जान लीजिए कि 24 अक्टूबर को बैंक खुले हैं या नहीं। कल अक्टूबर महीने का चौथा शनिवार है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के मुताबिक हर महीने के चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। कल देश के सभी राज्यों में बैंक बंद रहने वाले हैं।

आज 23 अक्टूबर को इस राज्य में बंद हैं बैंक

आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक बैंक आज दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बंद हैं। यहां सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंकों की ब्रांच नहीं खुली है। आज सिक्कीम के अलावा देश के बाकि राज्यों में सभी बैंक खुले हैं।

सिक्कीम में दुर्गा पूजा (दशैन) सिक्किम के हिंदू समुदाय का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान पहले नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और दसवें दिन परिवार के बड़े सदस्य छोटों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं।

अक्टूबर 2026 में छुट्टियों की पूरी लिस्ट

23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा

दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार

महीने का चौथा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

25 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे

रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती

लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ

करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 अक्टूबर, बुधवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू

बैंकों की ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN