Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/30/1200x900/kqz_1790782861939_3wyU_1790782874227_bHrJ_a72f452b-27b8-4838-9b5b-db7134b2e451_iyC1.jpgकाजी तौकीर और कनिका मान के बीच हाल ही में मस्ती मजाक भारी बड़ गया। एक्ट्रेस काजी की बात पर इतना भड़क गईं कि उन्होंने सबके सामने कहा कि आपको तमीज सिखाकर जाऊंगी।
बिग बॉस 20 शो जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे बवाल बढ़ते जा रहे हैं। अब शो में कनिका मान और काजी तौकीर के बीच लड़ाई हो गई। शो का नया प्रोमो सामने आया है जहां कनिका, काजी को बोलती हैं कि आपको तो तमीज सिखाकर जाऊंगी मैं।
क्या हुआ काजी और कनिका के बीच
दरअसल, शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें कनिका मान, काजी पर चिल्लाती नजर आती हैं बाकी घरवालों के सामने। काजी को ओवरइंटेलिजेंट कहते हुए कनिका बोलती हैं कि आपको तमीज में ही सिखाकर जाऊंगी। कनिका यहां ही नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने कहा कि मैं आपसे ये चीज चीजें एक्सेप्ट नहीं करती हैं।
माही विज, इस दौरान काजी को बोलती हैं कि भड़की हुई है वो तो इस पर काजी बोलते है तो क्या हुआ।
इसके बाद उदिति बोलती हैं कि सबके साथ मजाक नहीं करना चाहिए। इस पर काजी बोलते हैं कि मेरी मर्जी है।
आम्रपाली फिर आती हैं कि क्या जरूरत है ये बोलने कि तो काजी बोलते हैं कि आप क्यों बीच में घुस रहे हो। ये मेरी और उसकी बात है न। आप क्या उसकी वकील हो। अगर इसका मुद्दा बनाएंगे तो गो टू हेल।
काजी को दर्शक कर रहे हैं पसंद
बता दें कि 3 हफ्ते में काजी तौकीर काफी छाए हुए हैं। दर्शकों को वह काफी एंटरटेनिंग लग रहे हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी शो के जरिए बढ़ती जा रही है। यहां तक कि सलमान ने भी उन्हें एंटरटेनर कहा है घर का। उनका सिग्नेचर स्टेप आई एम अ रॉकस्टार बेबी भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है और इसके कई मीम बने हैं।
उदिति के सपोर्ट में सबसे पहले आगे आए थे काजी
वहीं हाल ही में जब रीति तिवारी ने उदिति सिंह को लेकर भद्दा कमेंट किया था तब काजी सबसे पहले उदिति के सपोर्ट में आए थे। यहां तक कि सलमान ने भी काजी के सबसे पहले ये स्टेप लेने के लिए उनकी तारीफ की थी।
शो में अब तक काजी का माही विज, अरिशफा खान और उदिति सिंह के साथ काफी अच्छा बॉन्ड है। अरिशफा खान को तो वह बेटी भी बोलते हैं। दोनों के बीच पापा और बेटी जैसा बॉन्ड है। काजी कई बार अरिशफा को पैम्पर करते हैं और गेम में उन्हें सपोर्ट भी करते हैं। वहीं जब गलती होती है तो अरिशफा को समझाते भी हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




