Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/04/1200x900/pahlaj_nihlani_1780554950671_1780554954101_df5f7773-58ea-49e9-8a0e-776f391a7b1a.pngसीबीएफसी के पूर्व अध्यक्ष और फिल्म प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी के निधन की खबर आई है। 76 साल की उम्र में पहलाज निहलानी ने अपनी आखिरी सांस ली।
फिल्म गलियारों से बेहद परेशान करने वाली खबर सामने आई है। फिल्म प्रोड्यूसर और सेंट्रेल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी के निधन की खबर सामने आई है। प्रोड्यूसर ने 76 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहलाज निहलानी पिछले कुछ वक्त से लिवर की किसी समस्या से जूझ रहे थे।
इस दुखद खबर पर सीबीएफसी के अध्यक्ष शशि शेखर वेम्पति ने भी प्रोड्यूसर को श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने IANS की खबर को री-शेयर करते हुए लिखा- पूर्व सीबीएफसी अध्यक्ष श्री पहलाज निहलानी के निधन पर पूरे सीबीएफसी परिवार की ओर से संवेदनाएं।
2015 से 2017 के बीच रहे थे CBFC के अध्यक्ष
पहलाज निहलानी साल 2015 से 2017 के बीच सीबीएफसी के अध्यक्ष रहे थे। 2017 में पहलाज निहलानी को हटाए जाने के बाद प्रसून जोशी ने उनको रिप्लेस किया था।
पहलाज के निधन पर क्या बोले ट्रेड एनेलिस्ट अतुल मोहन?
ट्रेड एनेलिस्ट अतुल मोहन ने हिंदुस्तान टाइम्स को पहलाज निहलानी के निधन की बात को कंफर्म किया है। उन्होंने मीडिया पोर्टल को बताया, “ये एक निजी लॉस है। मैंने उनसे 10 दिन पहले बात की थी, उन्हें लिवर की कुछ समस्या थी। हम करीबी थे। वो शराब भी नहीं पीते थे। मुझे वो वक्त याद है जब डिस्ट्रिब्यूटर्स चाहते थे कि एक फिल्म बस पहलाज निहलानी के साथ बन जाए। सीबीएफसी चीफ के तौर पर भी वो इस चीज का ध्यान रखते थे फिल्मों को सर्टिफिकेट टाइम पर मिले, अगर जरूरत पड़ती थी तो वो संडे को भी स्क्रीनिंग्स रखते थे।”
आज होगा अंतिम संस्कार
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पहलाज ने मुंबई के अस्पताल में आखिरी सांस ली। प्रोड्यूसर का अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे मुंबई में होगा।
1982 में आई इस फिल्म से किया था प्रोड्यूसर के तौर पर डेब्यू
पहलाज निहलानी ने साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म हथकड़ी से एक फिल्म निर्माता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में संजीव कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय जैसे दिग्गज कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
इन फिल्मों से बनाई पहचान
पहलाज निहलानी को आंखे (1993), अंदाज (1994), शोला और शबनम (1992), तलाश (2003) और रंगीला राजा (2019) जैसी फिल्में प्रोड्यूस करने के लिए जाना जाता है।
साल 1993 में आई फिल्म आंखे एक सुपर ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। फिल्म का बजट 1.85 करोड़ था। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 24.13 करोड़ (ग्रॉस कलेक्शन) की कमाई की थी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN





