Home LIFESTYLE NEWS HINDI Diwali 2026: बिना दूध घंटों पकाए गाढ़ी-मलाईदार बनेगी खीर, बस कर लें...

Diwali 2026: बिना दूध घंटों पकाए गाढ़ी-मलाईदार बनेगी खीर, बस कर लें ये 1 छोटा सा काम!

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिवाली वाले दिन मां लक्ष्मी के भोग के लिए खीर बना रहे हैं, तो ये 1 छोटा सा हैक आपके बड़े काम आने वाला है। कई बार खीर पतली रह जाती है, जिस वजह से उतना अच्छा स्वाद नहीं आता। ऐसे में ये हैक आपकी खीर को गाढ़ा और मलाईदार बनाने का काम करेगा, वो भी बिना दूध को घंटों पकाए।

दिवाली वाले दिन घर में ढेरों पकवान और तरह-तरह की मिठाइयां बनती हैं। इन्हीं में से एक है चावल की खीर, जिसे मां लक्ष्मी का प्रिय भोग माना जाता है। दिवाली वाले दिन लक्ष्मी पूजन के दौरान कुछ बने या न बने लेकिन खीर का भोग जरूर बनाया जाता है। दूध, चावल, ड्राई फ्रूट्स से बनी खीर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है। लेकिन इसका स्वाद तब और बढ़ जाता है, जब ये गाढ़ी हो। कई लोग खीर को गाढ़ा करने के लिए घंटों पकाते हैं, लेकिन फिर भी वो गाढ़ापन नहीं आ पाता। आज इसी से जुड़ा एक कुकिंग हैक हम आपके साथ शेयर कर रहे हैं। इसके लिए ना तो आपको दूध को घंटों पकाना है और ना ही खीर को गाढ़ा करने के लिए कंडेंस्ड मिल्क या कोई दूसरी चीज एड करनी है। फिर भी खीर बिल्कुल गाढ़ी और मलाईदार बनेगी, आइए जानते हैं कैसे-

मिक्सर वाले हैक से हर बार गाढ़ी बनेगी खीर

अगर आपकी खीर पतली रह जाती है, तो ये छोटा सा मिक्सर वाला हैक आपके बड़े काम आएगा। इसके लिए आपको 2-3 चम्मच पके हुए खीर के चावल ले लेने हैं। इसे दो से तीन चम्मच ठंडे दूध के साथ मिक्स करें और मिक्सर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रखें ये पेस्ट बिल्कुल स्मूद होना चाहिए, इसमें चावल के दाने नजर नहीं आने चाहिए।

स्वाद की टिप- आप चाहें तो चावल और दूध के साथ थोड़े से भिगोकर रखे हुए काजू भी पीस सकते हैं। काजू से खीर में क्रीमी टेक्सचर आता और इसका स्वाद भी बढ़ जाता है।

खीर में ऐसे मिलाएं चावलों का पेस्ट

अब तैयार किए हुए चावल और दूध के पेस्ट को खीर में थोड़ा थोड़ा के एड करें। इसे लगातार चलाते रहें, ताकि पेस्ट पूरी तरह खीर में मिल जाए। इसके बाद खीर को 3-5 मिनट के लिए और पकाएं। इस दौरान गैस की फ्लेम धीमी रखें। आप देखेंगे कि धीरे-धीरे खीर गाढ़ी और क्रीमी होना शुरू हो जाएगी।

खीर गाढ़ा करते हुए इन गलतियों से बचें

  • पेस्ट डालने के बाद खीर को धीमी आंच पर पकाएं। तेज आंच पर दूध नीचे से लग सकता है।
  • पेस्ट को डालते हुए खीर को लगातार चलाते रहें, वरना इसकी गुठलियां भी बन सकती हैं।
  • खीर ठंडी होने के बाद अपने आप थोड़ी सी गाढ़ी हो जाती है। इसलिए पकाते समय इसकी कंसिस्टेंसी का ध्यान रखें।

खीर का टेस्ट बढ़ाएंगी ये टिप्स

  • खीर में थोड़ा सा इलायची पाउडर डालने से इसका फ्लेवर और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।
  • खीर बनाने के लिए फुल क्रीम दूध का इस्तेमाल करें। इससे क्रीमी टेक्चर आता है।
  • खीर में चावल डालने से पहले इन्हें हल्का सा देसी घी में भून लें। इससे टेस्ट और खुशबू दोनों बढ़ जाते हैं।
  • घी में भुने हुए ड्राई फ्रूट्स खीर का स्वाद बढ़ा देते हैं।
  • खीर सर्व करने से पहले कुछ देर फ्रिज में ठंडी होने के लिए रख दें। इसका टेक्चर ज्यादा रिच और क्रीमी लगेगा।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN