Home rss business hindi EPFO का अलर्ट! 15 नवंबर है PF जमा करने की आखिरी तारीख,...

EPFO का अलर्ट! 15 नवंबर है PF जमा करने की आखिरी तारीख, जानिए डिटेल

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अक्टूबर 2026 के PF को लेकर कंपनियों को जरूरी सूचना दी है
  • EPFO ने सभी एम्प्लॉयर्स को 15 नवंबर 2026 तक अक्टूबर महीने का इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) जमा करने और कर्मचारियों के PF का पैसा जमा कराने की याद दिलाई है

EPFO Alert: प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों और उनके एम्प्लॉयर्स (नियोक्ता) के लिए जरूरी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने अक्टूबर 2026 के PF को लेकर कंपनियों को जरूरी सूचना दी है। EPFO ने सभी एम्प्लॉयर्स को 15 नवंबर 2026 तक अक्टूबर महीने का इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ECR) जमा करने और कर्मचारियों के PF का पैसा जमा कराने की याद दिलाई है। EPFO ने यह जानकारी 12 नवंबर को अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट के जरिए दी। संगठन ने कंपनियों से कहा है कि वे तय तारीख तक PF से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि कर्मचारियों के खातों में उनका पैसा समय पर जमा हो सके और देरी से लगने वाले अतिरिक्त शुल्क से भी बचा जा सके।

EPFO ने क्या कहा

EPFO ने अपनी पोस्ट में नियोक्ताओं को अक्टूबर 2026 के वेतन महीने का ECR और देय PF योगदान 15 नवंबर तक जमा करने की सलाह दी है। संगठन का कहना है कि समय पर PF का पैसा जमा करने से कर्मचारियों के खातों में उनका योगदान सही समय पर पहुंचता है। साथ ही कंपनियों को देरी से भुगतान करने पर लगने वाले ब्याज और जुर्माने से भी बचने में मदद मिलती है। EPFO ने साफ किया है कि कंपनियां आखिरी तारीख का इंतजार करने के बजाय समय रहते यह काम पूरा कर लें।

क्या होता है ECR और क्यों है जरूरी

बता दें कि ECR यानी इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न एक तरह का ऑनलाइन रिटर्न होता है। इसके जरिए कंपनियां हर महीने अपने कर्मचारियों की सैलरी और PF में जमा होने वाले योगदान की जानकारी EPFO को देती हैं। इसका मतलब है कंपनी अपने कर्मचारियों की सैलरी से PF के लिए जो पैसा काटती है और अपनी तरफ से जो योगदान देती है, उसका पूरा हिसाब ECR के जरिए जमा किया जाता है। इस प्रक्रिया में कर्मचारियों की जानकारी, वेतन और PF योगदान का ब्योरा शामिल होता है। इसके आधार पर कर्मचारियों के PF खातों में पैसा जमा किया जाता है। इसलिए कंपनियों के लिए हर महीने ECR जमा करना और उसके साथ जरूरी PF भुगतान करना बेहद जरूरी है।

15 नवंबर तक PF जमा नहीं किया तो क्या होगा

EPFO के नियमों के मुताबिक, कंपनियों को तय समय के अंदर PF का पैसा जमा करना होता है। अगर कोई कंपनी समय पर योगदान जमा नहीं करती है, तो उस पर लागू नियमों के अनुसार ब्याज और नुकसान की भरपाई के लिए अतिरिक्त हर्जाना यानी डैमेज लगाया जा सकता है। इससे कंपनी पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है। वहीं, कर्मचारियों के PF खाते में पैसा जमा होने में भी देरी हो सकती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN