Home rss business hindi Fact Check: सभी को ₹8000 का दिवाली बोनस देगी मोदी सरकार? जानें...

Fact Check: सभी को ₹8000 का दिवाली बोनस देगी मोदी सरकार? जानें वायरल मैसेज की सच्चाई

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Diwali Bonus: PIB ने कहा है कि दिवाली पर हर नागरिक को ₹8,000 देने का दावा करने वाला मैसेज फर्जी है
  • केंद्र सरकार ने ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की है
  • ठग दिवाली बोनस के नाम पर लोगों को फर्जी वेबसाइट का लिंक भेज रहे हैं

Diwali Bonus Fake News: “मोदी सरकार 8000 रुपये का दिवाली बोनस देने जा रही है।” कहीं आपके पास दिवाली पर 8000 रुपये के बोनस का मैसेज तो नहीं आया है? अगर नहीं आया तो राहत है, वरना यकीन करके अगर कोई लिंक पर क्लिक किए तो खाता खाली हो सकता है। PIB ने कहा है कि दिवाली पर हर नागरिक को ₹8,000 देने का दावा करने वाला मैसेज फर्जी है। केंद्र सरकार ने ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की है। प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने इस वायरल दावे को लेकर लोगों को सतर्क किया है। ठग दिवाली बोनस के नाम पर लोगों को फर्जी वेबसाइट का लिंक भेज रहे हैं, जिसके जरिए उनकी निजी और बैंकिंग जानकारी चुराई जा सकती है।

WhatsApp पर वायरल हो रहा ₹8,000 बोनस का मैसेज

सोशल मीडिया और WhatsApp पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री के नाम पर केंद्र सरकार सभी नागरिकों को दिवाली के मौके पर ₹8,000 का कैश बोनस दे रही है। मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करके इस रकम को प्राप्त करने के लिए कहा जा रहा है।

हालांकि, PIB ने स्पष्ट किया है कि सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना घोषित नहीं की गई है। यह लोगों को ठगने के लिए फैलाया जा रहा फर्जी संदेश है।

लिंक पर क्लिक करते ही हो सकता है खाता खाली

इस तरह के मैसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक करने से आप किसी फर्जी वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं। वहां आपसे नाम, मोबाइल नंबर, बैंक खाते या दूसरी निजी जानकारियां मांगी जा सकती हैं। यहां तक आपका बैंक खाता भी खाली हो सकता है। इनका इस्तेमाल साइबर ठगी और गलत लेनदेन के लिए किया जा सकता है। साइबर सुरक्षा एजेंसियों ने लोगों को ऐसे लिंक से दूर रहने और बिना पुष्टि किए किसी भी मैसेज को आगे न भेजने की सलाह दी है।

Cyber Crimes Unit Hyderabad ने भीअलर्ट करते हुए कहा है कि ₹8,000 बोनस के नाम पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी अनजान व्यक्ति या वेबसाइट के साथ OTP, UPI PIN और बैंकिंग जानकारी साझा न करें। सरकारी योजना का लाभ पाने के लिए किसी अनजान लिंक पर पैसे जमा न करें। किसी भी सरकारी योजना की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट से ही जांचें। फर्जी मैसेज को WhatsApp ग्रुप या दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फॉरवर्ड न करें।

साइबर ठगी होने पर कहां करें शिकायत?

अगर किसी फर्जी लिंक के जरिए आपके खाते से पैसे निकल जाते हैं, तो तुरंत अपने बैंक को सूचना दें और साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। आप राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN