Source :- LIVE HINDUSTAN

Haier ने भारत में नई HQLED P7 Pro Smart TV Series लॉन्च कर दी है। नए टीवी में 50W चैनल साउंड सिस्टम, गूगल टीवी जैमिनी, Google TV with Gemini, डॉल्बी एटमॉस, AI पिक्चर क्वालिटी, गेमिंग 120Hz और 75 इंच तक की बड़ी स्क्रीन मिलती है।

Haier ने अपनी नई HQLED P7 Pro Series को लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह सिर्फ एक स्मार्ट टीवी नहीं बल्कि एक पूरा होम एंटरटेनमेंट सिस्टम है, जो शानदार साउंड, बेहतरीन पिक्चर क्वालिटी और AI स्मार्ट फीचर्स के साथ आता है। ये टीवी पांच साइज में लॉन्च किए जाएंगे जो 75 इंच, 65 इंच, 55 इंच, 50 इंच और 43 इंच। नई Haier HQLED P7 Pro Series की सबसे बड़ी खासियत इसका 50W 2.1 चैनल साउंड सिस्टम है, जिसमें बिल्ट-इन सबवूफर दिया गया है। इसके अलावा Google TV with Gemini, Dolby Atmos, Dolby Vision, HDR10+ और AI Picture Quality इसे और खास बनाती हैं। आइए आपको डिटेल में बताते हैं स्मार्ट टीवी की कीमत:

Haier HQLED P7 Pro Series की कीमत और उपलब्धता

Haier ने इस नई टीवी सीरीज को कई स्क्रीन साइज में लॉन्च किया है। 43 इंच मॉडल की कीमत 35,990 रुपए रखी गई है। 50 इंच मॉडल 43,490 रुपए में मिलेगा, जबकि 55 इंच वेरिएंट की कीमत 49,990 रुपए है। इसके अलावा 65 इंच मॉडल 67,990 रुपए और 75 इंच मॉडल 90,990 रुपए में खरीदा जा सकता है। Haier HQLED P7 Pro Series 17 जून 2026 से देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हो गई है। कंपनी इस सीरीज पर 3 साल की वारंटी भी दे रही है, जिससे ग्राहकों को अतिरिक्त भरोसा मिलता है।

Haier HQLED P7 Pro Series स्मार्ट टीवी की बड़ी खासियतें

Haier HQLED P7 Pro Series का सबसे बड़ा आकर्षण इसका 50W का 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम है। 55 इंच और उससे बड़े मॉडल्स में कंपनी ने बिल्ट-इन सबवूफर भी दिया है। Dolby Atmos और Total Sonics तकनीक की मदद से यूजर्स को चारों तरफ से आने वाली साउंड का एहसास होता है। इसके अलावा Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट की वजह से ब्राइट और डार्क दोनों तरह के सीन में शानदार डिटेल देखने को मिलती है। मूवी देखने का अनुभव पहले से कहीं ज्यादा बेहतर हो जाता है।

Haier ने इस टीवी में AI Picture Quality तकनीक भी दी है। AI HDR Enhancer तस्वीरों में बेहतर डेप्थ और डिटेल देता है, जबकि AI Colour Boost रंगों को और ज्यादा आकर्षक बनाता है। वहीं AI Motion तेजी से चलने वाले सीन में ब्लर को कम करता है और AI Noise Reduction तस्वीरों को ज्यादा साफ और शार्प बनाता है।Haier HQLED P7 Pro Series में Google TV के साथ Gemini AI का सपोर्ट दिया गया है। यह फीचर टीवी को पहले से ज्यादा स्मार्ट बना देता है।

इस टीवी में हैंड्स-फ्री वॉयस कंट्रोल फीचर भी दिया गया है। यानी आपको हर बार रिमोट उठाने की जरूरत नहीं होगी। इसमें Gaming 120Hz (DLG), VRR, ALLM और MEMC जैसी तकनीकें दी गई हैं। इनकी मदद से गेमिंग के दौरान स्क्रीन ज्यादा स्मूथ रहती है और लैग कम होता है। Haier HQLED P7 Pro Series में 2GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। टीवी में HaiCast Screen Mirroring, Bluetooth 5.1 और Wi-Fi जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा टीवी को Bluetooth Speaker की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

लंबे समय तक टीवी देखने वालों के लिए कंपनी ने TÜV Rheinland Certified Low Blue Light Technology दी है। नई P7 Pro Series प्रीमियम यूनिबॉडी डिजाइन के साथ आती है। इसके पतले बेज़ल्स स्क्रीन को ज्यादा बड़ा और आकर्षक दिखाते हैं। यह डिजाइन आधुनिक घरों के इंटीरियर के साथ आसानी से मेल खाता है और लिविंग रूम को प्रीमियम लुक देता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN