Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- Hindustan Zinc Share price: हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में आज 4 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है
- कंपनी के शेयरों में उछाल की वजह मजबूत तिमाही नतीजे हैं
- एक्सपर्ट ने BUY टैग दिया है, लेकिन टारगेट प्राइस में कटौती की है
Hindustan Zinc Share price: हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट बुलिश हैं। लेकिन टारगेट प्राइस को कम किया है। दूसरी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 6412 करोड़ रुपये रहा है। बता दें, बीएसई में कंपनी के शेयर आज 4 प्रतिशत की उछाल के साथ 561.95 रुपये के स्तर पर खुला है। यह कंपनी का इंट्रा-डे हाई है।
142% बढ़ा प्रॉफिट (Hindustan Zinc Q2 Results 2026)
हिन्दुस्तान जिंक का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 142 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 2649 करोड़ रुपये रहा था। ऑपरेशनल रेवन्यू में भी इजाफा हुआ है। जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान कंपनी का ऑपरेशनल रेवन्यू 76.50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 15093 करोड़ रुपये रहा है। पिछली बार इसी दौरान यह 8549 करोड़ रुपये रहा था। कमाई और प्रॉफिट बढ़ने के साथ-साथ कंपनी का खर्च भी बढ़ा है। दूसरी तिमाही के दौरान कुल 6895 करोड़ रुपे का खर्च हुआ है। जोकि सालाना आधार पर 31.50 प्रतिशत बढ़ा है।
कंपनी का EBITDA दूसरी तिमाही में 108 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 9385 करोड़ रुपये रहा है। EBITDA मार्जिन कंपनी का 52 प्रतिशत से बढ़कर 62 प्रतिशत हो गया है।
जेफरिज बुलिश लेकिन टारगेट प्राइस को घटाया (Hindustan Zinc target price)
ब्रोकरेज हाउस जेफरिज ने हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों के लिए BUY टैग दिया गया है। ब्रोकरेज हाउस ने टारगेट प्राइस को घटाया गया है। एक्सपर्ट ने टारगेट प्राइस को 750 रुपये से घटाकर 650 रुपये कर दिया है। जोकि सोमवार की क्लोजिंग की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है। जेफरिज ने कहा है कि सिल्वर का रेट इस समय अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। ऐसे में कीमतों में बढ़ोतरी से कंपनी पर दबाव होगा।
शेयरों का प्रदर्शन (Hindustan Zinc Share performance)
पिछले एक साल में हिन्दुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में करीब 10 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में करीब 13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। दो साल में इस कंपनी ने निवेशकों को 5.87 प्रतिशत और तीन साल में 72.71 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
कंपनी के शेयर अप्रैल के महीने में एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब एक शेयर पर 11 रुपये का डिविडेंड दिया था।
(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




