Home rss business hindi Jio IPO या फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर, कहां 14000 रुपये का दांव...

Jio IPO या फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर, कहां 14000 रुपये का दांव लगाना रहेगा सही? नोट कर लें एक्सपर्ट्स की राय

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • Jio IPO vs Reliance Industries share price: जियो के आईपीओ को बेहतर रिस्पॉन्स मिलने का असर रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों पर भी देखने को मिला है
  • शॉर्ट टर्म में एक्सपर्ट जियो के आईपीओ पर दांव लगाने की सलाह दे रहे हैं

Jio IPO vs Reliance Industries share price: जियो का आईपीओ आज यानी 21 अक्टूबर को खुल गया है। पहले दिन ही आईपीओ पूरी तरह से भर गया। पहले एंकर निवेशकों, फिर रिटेल और क्यूआईबी की तरफ से आईपीओ को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आईपीओ की ग्रे मार्केट में भी अच्छी स्थिति है। जियो के आईपीओ को मिला बेहतर रिस्पॉन्स का असर आज बुधवार को रिलायंस के शेयरों पर भी दिखने को मिला है। दिन में इस कंपनी का शेयर 2.5 प्रतिशत से अधिक चढ़ गया है। अब निवेशकों के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि आज के समय में जियो के आईपीओ पर दांव लगाना सही रहेगा या फिर रिलायंस के शेयरों को खरीदना फायदेमंद होगा? आइए एक्सपर्ट की राय जान लेते हैं।

कहां दांव लगाना रहेगा सही?

KC सिक्योरिटीज से जुड़े महेश एम ओझा कहते हैं, ‘लिमिटेड अमाउंट को दांव लगाने को लेकर मैं लॉन्ग टर्म के लिए रिलांयस के शेयरों को खरीदने की सलाह दूंगा। ना कि जियो के आईपीओ पर दांव लगाकार अलॉटमेंट का इंतजार किया जाए।’

क्या है एक्सपर्ट्स की राय?

अविनाश मेंटर रिसर्च के फाउंडर अविनाश गोरक्षकर कहते हैं, ‘रिलायंस के शेयरों में तेजी के पीछे की वजह जियो आईपीओ की ओपनिंग है। इस आईपीओ के बाद भी दोनों कंपनियां एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं। जियो प्लेटफॉर्म में रिलायंस इंडस्ट्रीज की हिस्सेदारी दो तिहाई है। ऐसे में अच्छे वित्तीय नतीजों का असर रिलायंस की बैलेंस शीट पर दिखेगा।’

अविनाश आगे कहते हैं कि मार्केट का अनुमान है कि रिलायंस के शेयरों में इस आईपीओ की वजह से 350 रुपये से 500 रुपये तक की तेजी देखने को मिलेगी। हालांकि, यह बहुत हद तक जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग पर निर्भर करेगा।

सेबी रिजस्टर्ड एक्सपर्ट अनुज गुप्ता कहते हैं, ‘आज रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर 1234 रुपये पहुंच गया था। उम्मीद है कि यह इस वित्तीय वर्ष के अंततक 1550 रुपये से 1700 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है। मेरी सलाह है कि निवेशकों को रिलायंस का शेयर खरीद लेना चाहिए। क्योंकि इसमें अलॉटमेंट का इंतजार नहीं करना होगा।’ हालांकि यह सलाह लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए है।

शॉर्ट टर्म में निवेशक क्या करेंगे?

ऐसे निवेशक जो शॉर्ट टर्म में 14000 रुपये का दांव लगाना चाहते हैं उनके लिए जियो आईपीओ एक बेहतर विकल्प हो सकता है। जियो आईपीओ की लिस्टिंग 1350 रुपये 1400 रुपये के स्तर पर हो सकती है। बता दें, शॉर्ट निवेशक जिनके पास 14000 रुपये है उन्हें जियो आईपीओ पर दांव लगाने की सलाह एक्सपर्ट दे रहे हैं।

(डिस्क्लेमर: यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें या फाइनेंशियल एडवायजर से सलाह ले लें। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN