Home - Karbonn की धमाकेदार वापसी! 7000mAh बैटरी और Android 16 वाले दो फोन...

Karbonn की धमाकेदार वापसी! 7000mAh बैटरी और Android 16 वाले दो फोन होंगे लॉन्च

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Karbonn जल्द ही भारत में Rebel Pro और Rebel स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इनमें Android 16, जीरो ब्लोटवेयर सॉफ्टवेयर और 6000mAh से 7000mAh तक की बैटरी मिलेगी।

भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड Karbonn एक बार फिर बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है। कंपनी जल्द ही भारत में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करेगी, जिसमें Karbonn Rebel Pro और Karbonn Rebel शामिल होंगे। दोनों स्मार्टफोन को लेकर कंपनी ने Amazon पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है। इस पर फोन के डिजाइन, कलर ऑप्शन और कुछ प्रमुख फीचर्स की जानकारी सामने आई है।

खास बात यह है कि Karbonn के नए स्मार्टफोन Android 16 पर काम करेंगे। कंपनी का दावा है कि इनमें जीरो ब्लोटवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। यानी यूजर्स को फोन में पहले से इंस्टॉल अनावश्यक ऐप्स और अतिरिक्त सॉफ्टवेयर से छुटकारा मिल सकता है। कंपनी इन स्मार्टफोन के जरिए भारतीय बाजार में अपनी पुरानी पहचान को दोबारा मजबूत करना चाहती है।

Karbonn Rebel Pro और Rebel जल्द होंगे लॉन्च

Karbonn ने अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज के तहत दो मॉडल पेश करने की तैयारी की है। इनमें Karbonn Rebel Pro को प्रीमियम मॉडल के तौर पर पेश किया जाएगा, जबकि Karbonn Rebel इसका दूसरा मॉडल होगा। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन की भारत में लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। Amazon पर लाइव हुई माइक्रोसाइट के मुताबिक, दोनों स्मार्टफोन भारत में ऑनलाइन सेल के लिए जल्द उपलब्ध होंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी इनकी सटीक लॉन्च डेट और सेल शुरू होने की डेट का खुलासा नहीं किया है।

Karbonn Rebel Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Karbonn Rebel Pro में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 720 निट्स तक होगी और यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। इससे यूजर्स को स्क्रॉलिंग और सामान्य इस्तेमाल के दौरान स्मूद एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है। बैटरी की बात करें तो फोन में 6000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह 20W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करेगी। खास बात यह है कि कंपनी फोन के बॉक्स में ही 20W चार्जिंग एडॉप्टर और USB Type-C केबल भी देगी।

डिजाइन की बात करें तो फोन के पीछे फ्लैट पैनल मिलेगा। इसके टॉप लेफ्ट कॉर्नर में वर्टिकल रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल मिलेंगे।

Karbonn Rebel में मिलेगी 7000mAh की बैटरी

Karbonn Rebel सीरीज के दूसरे स्मार्टफोन में भी बड़ी बैटरी दी जाएगी। Karbonn Rebel में 7000mAh की बैटरी मिलेगी, जो Pro मॉडल से भी बड़ी है। हालांकि, इसमें 18W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले मिलेगा। इसकी पीक ब्राइटनेस 650 निट्स तक होगी। कंपनी ने इसके रिफ्रेश रेट की जानकारी फिलहाल नहीं दी है।

डिजाइन की बात करें तो स्टैंडर्ड Karbonn Rebel में पीछे की तरफ हॉरिजॉन्टल रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल दिया जाएगा। इसमें तीन कैमरा कटआउट दिखाई देते हैं। इनके साथ LED फ्लैश भी मौजूद होगा।

Android 16 और दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट

Karbonn के दोनों नए स्मार्टफोन Android 16 पर काम करेंगे। कंपनी का दावा है कि इनमें जीरो ब्लोटवेयर सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस मिलेगा। इसका मतलब है कि यूजर्स को अनावश्यक प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स से परेशान नहीं होना पड़ेगा।

सॉफ्टवेयर अपडेट के मामले में भी कंपनी ने जानकारी दी है। दोनों स्मार्टफोन को दो Android OS अपग्रेड और दो साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। हालांकि, कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि दोनों स्मार्टफोन को Android के कौन-कौन से अगले वर्जन मिलेंगे।

चार कलर ऑप्शंस में आएगा Karbonn Rebel Pro

कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन के कलर ऑप्शन की भी जानकारी दी है। Karbonn Rebel Pro चार कलर्स में उपलब्ध होगा। इसमें ब्लू, बरगंडी, गोल्ड और ग्रे कलर शामिल हैं। वहीं, Karbonn Rebel को तीन कलर ऑप्शन ब्लू, गोल्ड और सिल्वर में पेश किया जाएगा। दोनों स्मार्टफोन Amazon के जरिए भारत में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

कितनी होगी कीमत?

Karbonn ने अभी तक Rebel Pro और Rebel की भारतीय कीमत का खुलासा नहीं किया है। इनकी लॉन्च डेट भी सामने नहीं आई है। हालांकि, कंपनी की वापसी का मुख्य फोकस अफॉर्डेबल स्मार्टफोन उपलब्ध कराना है। ऐसे में ये डिवाइसेज मार्केट में 20 हजार रुपये से कम में मिल सकते हैं।

बता दें, Karbonn भारतीय स्मार्टफोन मार्केट का पुराना नाम है। कंपनी अब नई स्ट्रेटजी के साथ वापसी कर रही है। ऐसे समय में जब स्मार्टफोन की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, बड़ी बैटरी, Android 16 और बिना फालतू ऐप्स वाले सॉफ्टवेयर के साथ आने वाले ये फोन बजट सेगमेंट में अच्छे विकल्प बन सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN