Home BUSINESS NEWS HINDI LPG Price Today: दिल्ली में आज 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का...

LPG Price Today: दिल्ली में आज 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट ₹3262, दाम बढ़ गए क्या?

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

LPG Price Today: दिल्ली में आज एलपीजी सिलेंडर एलपीजी सिलेंडर के रेट में आज 23 जून मंगलवार को कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके बावजूद 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में काफी अंतर है। कोई 3113.50 रुपये का है तो कोई 3136 रुपये का। एक का दाम तो 3262 रुपये है। आप भी हो गए न कन्फ्यूज एक वजन और एक ही कंपनी के सिलेंडर में एक ही जगह दाम में इतने अंतर क्यों हैं? चलिए इसकी पड़ताल करते हैं…

कहां-कहां होता है LPG सिलेंडर

इंडेन के पास 2 Kg, 5 Kg, 19 Kg, 47.5 Kg और 425 Kg (जम्बो) के सिलेंडर मौजूद हैं। 5 Kg को छोड़कर बाकी सभी सिलेंडरों में लिक्विड ऑफटेक (LOT) और वेपर ऑफटेक (VOT) वॉल्व की सुविधा है। अब इंडेन का इस्तेमाल बड़े-बड़े कमर्शियल किचन, हीटिंग, स्टीम जेनरेशन और यहां तक कि फोमिंग एजेंट के रूप में भी हो रहा है।

चाहे चिकन फार्म में मुर्गियों को गर्म रखना हो, बीज और फसलों को सुखाना हो, कॉफी बीन्स और चाय पत्ती की प्रोसेसिंग हो, या फिर कांच की बोतलें और एल्युमीनियम के डिब्बे बनाने हों , एलपीजी सिलेंडर की जरूरत पड़ती है।

फार्मा इंडस्ट्री में स्टीम डिस्टिलेशन से लेकर कपड़ा फैक्ट्री की फिनिशिंग, लॉन्ड्री के बड़े-बड़े आयरन प्रेस और बेकरी आइटम तलने-सेंकने तक, इंडेन के एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं। इतना ही नहीं, मच्छर भगाने वाले स्प्रे और गद्दों-पैकिंग मटेरियल में झाग बनाने जैसे नॉन-फ्यूल कामों में भी इसका इस्तेमाल होता है।

19 Kg वाला सिलेंडर: होटल, कैंटीन और छोटे इंडस्ट्रियल कामों के लिए एकदम सही है। इसका फ्लो रेट 0.5 से 0.6 किलो प्रति घंटा होता है और इसे कई सिलेंडरों के मैनिफोल्ड में जोड़कर इस्तेमाल किया जा सकता है। कॉम्पैक्ट और सेफ है।

47.5 Kg वाला सिलेंडर: बड़े कमर्शियल किचन (होटल, अस्पताल, रेस्टोरेंट) और इंडस्ट्रियल ग्राहकों के लिए बेस्ट है। यहां 5-6 किलो प्रति घंटे का फ्लो रेट मिलता है।

इंडेन जम्बो (425 Kg): जिनको भारी मात्रा में गैस चाहिए, उनके लिए यह सिलेंडर 500 किलो प्रति घंटे से भी ज्यादा का फ्लो रेट देता है। इसे रखने के लिए अधिक जगह नहीं चाहिए, बल्कि बड़े बल्क इंस्टॉलेशन के मुकाबले बहुत कम पूंजी लगती है।

सबसे अच्छी बात इसके लिए पेसो लाइसेंस की जरूरत नहीं होती। साथ ही मैग्नेटिक लेवल गेज, एक्सेस फ्लो चेक वॉल्व और क्विक रिलीज कपलिंग जैसे सेफ्टी फीचर इसे बेहद आसान और सुरक्षित बनाते हैं। कभी भी प्रोडक्शन बढ़ाना हो तो सिस्टम में मामूली बदलाव से काम चल जाता है।

नैनो टेक्नोलॉजी वाला इंडेन एक्स्ट्रातेज (XTRATEJ)

इंडियनऑयल की रिसर्च एंड डेवलपमेंट टीम ने नैनो टेक्नोलॉजी से एक ऐसा एडिटिव तैयार किया है, जिससे LPG की लौ का तापमान करीब 65 डिग्री सेल्सियस बढ़ जाता है। इसका सीधा फायदा ग्राहकों को मिलता है कम से कम 5% गैस की बचत और 14% तक कम खाना पकाने के समय के रूप में। ये एक्स्ट्रातेज 19 Kg, 47.5 Kg और 425 Kg के सिलेंडरों में उपलब्ध है। जो ग्राहक पहले से इंडेन इस्तेमाल कर रहे हैं, वे अपने डिस्ट्रीब्यूटर से कहकर आसानी से इसे लेना शुरू कर सकते हैं।

दिल्ली में एक्स्ट्रातेज 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर साधारण सिलेंडर से थोड़ा महंगा 3136 रुपये का है। जबकि, 47.5 किलो वाला 7836 रुपये और 425 किलो वाला 70153 रुपये।

इंडेन नैनोकट: मेटल काटने का नया सेफ और किफायती तरीका

वेल्डिंग और मेटल कटिंग के लिए अक्सर ऑक्सी-एसिटिलीन गैस का इस्तेमाल होता है, जो बेहद खतरनाक होती है। इंडेन नैनोकट उसका मजबूत विकल्प है। इंडियनऑयल के आरएंडडी सेंटर में तैयार किए गए खास एडिटिव के साथ ये LPG, कटिंग गैस के रूप में अधिक तापमान, बेहतर हीट थ्रूपुट और ऑक्सीजन की कम खपत करता है।

इससे सिलेंडर का स्टॉक भी कम रखना पड़ता है और जेब पर भी बोझ कम पड़ता है। रेट की बात करें तो नैनो कट सिलेंडर सामान्य सिलेंडर से महंगे होते हैं। दिल्ली में 19 किलो का सामान्य सिलेंडर जहां, 3113.50 रुपये में मिल रहा है, वहीं नौनोकट 3262 रुपये में।

छोटू सिलेंडर

शहरों में रहने वाले वो साथी जिनके पास लोकल एड्रेस प्रूफ नहीं होता, या जिन्हें कम गैस की जरूरत होती है, उनके लिए इंडियनऑयल ‘छोटू’ 5 Kg फ्री ट्रेड LPG सिलेंडर लेकर आया है। ये छोटा सिलेंडर आपको इंडेन डिस्ट्रीब्यूटर, पेट्रोल पंप या चुनिंदा किराना दुकानों से बिना किसी पते की कागजी कार्रवाई के मिल जाएगा। स्टूडेंट्स और छोटे कमर्शियल सेटअप के लिए भी बढ़िया है। इसका दिल्ली में रेट 339 रुपये है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN