Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/22_june_officer_on_duty_1782168641892_1782168647191_690a3ac0-3418-4111-ae06-0571ae751110.jpgNetflix Crime Thriller: साउथ की फिल्में देखते हैं? थ्रिलर फिल्में पसंद है? तो आपको ये फिल्म देखनी चाहिए। सोशल मीडिया पर लोग एक-दूसरे को ये फिल्म सबसे ज्यादा रीकमंड कर रहे हैं।
अगर आप साउथ की क्राइम, एक्शन और थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। मलयालम इंडस्ट्री की ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है और इसे जीतू अशरफ ने डायरेक्ट किया है। वहीं, फिल्म की कहानी लेखक शाही कबीर ने लिखी है। आपको बता दें कि पुलिस इनवेस्टिगेशन वाली फिल्मों को पसंद करने वाले लोगों के लिए ये फिल्म एंटरटेनमेंट का डबल डोज है।
किस ओटीटी पर है ये फिल्म?
इस फिल्म की तारीफ हर कोई कर रहा है। फिल्म को IMDB ने 7.5 रेटिंग दी है। नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही इस फिल्म को साउथ की कुछ सबसे बेहतरीन थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जाता है।
फिल्म की कहानी
इस फिल्म की कहानी डिमोशन की कार्रवाई झेल रहे एक गुस्सैल पुलिस अधिकारी हरिशंकर उर्फ हरि की है। जो नकली ज्वेलरी से जुड़े हुए एक नॉर्मल केस की छानबीन कर रहा होता है। हालांकि, ये छानबीन अचानक से एक खतरनाक क्रिमिनल गैंग की तरफ रुख लेती है। इसके बाद फिल्म एक अलग ही मोड़ ले लेती है और फिर शुरू होता है- अपराध, हत्या और पुलिस एक्शन का एक ऐसा खेल जो दर्शकों को रोमांच से भर देता है। फिल्म में पुलिस अधिकारी का रोल एक्टर कुंचाको बोबन ने निभाया है जिनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई है।
फिल्म का नाम
आपको बता दें कि इस रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म का नाम है ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’। फिल्म में कुंचाको बोबन ने मेन रोल यानी पुलिस अधिकारी हरिशंकर उर्फ हरि की भूमिका निभाई है। इसके अलावा प्रियामणि (पुलिस अधिकारी की पत्नी), जगदीश, विशाख नायर, वैसाख शंकर, विष्णु जी वारियर जैसे कई कलाकार भी फिल्म का हिस्सा है।
थिएटर में कैसा रहा फिल्म का रिस्पांस?
फिल्म ‘ऑफिसर ऑन ड्यूटी’ ने 20 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का बजट 13 करोड़ रुपये था और इसने बॉक्सऑफिस पर करीब 54.01 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की कहानी को समीक्षकों और दर्शकों दोनों की ओर से ही बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




