Source :- LIVE HINDUSTAN
मुख्य बातें
- LPG Price Today: दिवाली के दिन पटना में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 3000 रुपये के पार बिक रहा है
- वहीं, लखनऊ में रेट 2900 रुपये से अधिक का है
LPG Price Today: दिवाली के दिन एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ है। कीमतें पुराने स्तर पर ही हैं। इस महीने की शुरुआत यानी 1 नवंबर को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में तेजी देखने को मिली थी। तब कमर्शियल सिलेंडर का दाम ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 10 रुपये तक बढ़ाया था। हालांकि, तब भी घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई भी इजाफा नहीं हुआ था।
लखनऊ, दिल्ली और पटना में कितना है घरेलू सिलेंडर का दाम
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज रविवार को 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू सिलेंडर का दाम 942.50 रुपये है। नोएडा में यह सिलेंडर 941.50 रुपये में मिल रहा है। मुंबई में इन शहरों की तुलना में दाम अधिक है। यहां एलपीजी सिलेंडर का रेट 968 रुपये है। पटना में तो दाम 1000 रुपये के पार पहुंच गया है। घरेलू सिलेंडर का रेट 1031.50 रुपये के स्तर पर बिक रहा है।
कर्नाटक में 944.50 रुपये के एलपीजी सिलेंडर मिल रहा है। चंडीगढ़ में दाम 951.50 रुपये है। लखनऊ की बात करें तो यहां भी दिल्ली, मुंबई से अधिक रेट घरेलू सिलेंडर के लिए चुकाना होगा। आज 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू सिलेंडर यूपी की राजधानी में 979.50 रुपये में मिल रहा है।
हैदराबाद में दाम 1000 रुपये के करीब है। यहां रेट 994 रुपये है। वहीं, भुवनेश्वर में दाम 968.50 रुपये है।
कमर्शियल सिलेंडर की क्या है स्थिति
दिल्ली और नोएडा में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2820 रुपये है। मुंबई में दाम इन दो शहरों की तुलना में कम है। यहां रेट 2775 रुपये है। पटना में दाम 3117.50 रुपये और बेंगलुरू में 2909 रुपये है। जयपुर में दाम 2847 रुपये, चंडीगढ़ में 2843 रुपये है। गुरुग्राम में भी 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 2800 रुपये के पार है। यहां आज रेट 2838 रुपये के स्तर पर है। लखनऊ में दाम और अधिक है। इस शहर में कमर्शियल सिलेंडर 2932 रुपये में मिल रहा है। हैदराबाद में 3081 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर बिक रहा है। बता दें, भुवनेश्वर में भी दाम 3000 रुपये के पार है। यहां इस समय 3004 रुपये में कमर्शियल सिलेंडर मिल रहा है।
एलपीजी प्रोडक्शन का तय किया गया टारगेट
देश में एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने पहली बार ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को प्रोडक्शन का टारगेट सेट किया है। हर एक कंपनी को एलपीजी प्रोडक्शन का अलग-अलग टारगेट मिला है। बता दें, सबसे अधिक प्रोड़क्शन का काम रिलायंस के पास है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




