Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/17/1200x900/NO_1792207614824_MTOc_1792207626333_VTNh_d8bee4ea-e441-46d0-a8f7-b3b14f8ce6fa_uF9r.jpgNayyi Navelli OTT Release: यामी गौतम की हॉरर कॉमेडी फिल्म नई नवेली का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था। लेकिन यह ओटीटी पर कहां और कब आएगीं?
यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ सिनेमाघरों में 16 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म का ट्रेलर लोगों को काफी पसंद आया था और अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर इसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है। इस हॉरर कॉमेडी फिल्म की कहानी एक ऐसी दुल्हन के बारे में है, जिसके ससुराल वालों को लगता है कि वह डायन है। अब इस सिचुएशन में यामी गौतम पूरे वक्त खुद की पहचान साबित करने की कोशिश में लगी रहती हैं, लेकिन आखिर में भेद खुल ही जाता है। जिन्हें यह फिल्म थिएटर्स में देखनी थी, वो तो ऑलरेडी टिकटें बुक कर रहे हैं, लेकिन अगर आप इस मूवी के ओटीटी पर आने का इंतजार कर रहे थे, तो चलिए जानते हैं कि यह मूवी ओटीटी पर कब आएगी।
ओटीटी पर कहां आएगी नई नवेली?
फिल्म के पोस्टर्स में अमेजन प्राइम वीडियो को इसका ओटीटी पार्टनर बताया गया है। यानि इतना तय है कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। लेकिन कब? तारीख का ऑफिशियल अनाउंसमेंट अभी नहीं किया गया है। भारत में फिल्में थिएट्रिकल रिलीज के 4 से 8 हफ्ते के बाद ओटीटी पर आ जाती हैं। हिंदी फिल्में आमतौर पर प्रोड्यूसर्स और बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन्स के बीच के समझौते के चलते आमतौर पर 8 हफ्ते बाद ही फिल्म को ओटीटी पर लाती हैं। हालांकि कुछ फिल्में जो खास नहीं चलतीं, उन्हें ओटीटी पर पहले ही रिलीज कर दिया जाता है।
कब रिलीज हो सकती है नई नवेली?
इस टाइमलाइन के हिसाब से देखें तो ‘नई नवेली’ की ओटीटी रिलीज 13 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 के बीच होगी। हालांकि अभी यह सिर्फ एक अनुमान भर है, ऑफिशियल रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स डिस्ट्रिब्यूशन एग्रीमेंट और ओटीटी राइट्स के मुताबिक करेंगे। कहानी की बात करें तो ‘नई नवेली’ में यामी गौतम ने मोहिनी नाम की एक सक्सेसफुल कॉर्पोरेट एग्जीक्यूटिव का रोल प्ले किया है, जो शादी करके राजा अवस्थी के घर आती है। फिल्म में राजा अवस्थी का किरदार आदिनाथ एम कोठारे ने प्ले किया है। कहानी में ट्विस्ट तब आना शुरू होता है जब राजा के भाई को शक होने लगता है कि भाभी डायन है।
क्या है फिल्म नई नवेली की कहानी?
जैसा कि ट्रेलर में दिखाया गया है, राजा का भाई बंटू सिर्फ आरोप नहीं लगाता। वह इस बात को साबित करने पर तुल जाता है कि मोहिनी कोई आम लड़की नहीं है। वह एक के बाद सबूत और दलीलों के साथ परिवार के सामने आता है। शुरू में काफी वक्त तक मोहिनी एक आम लड़की होने का दावा करती रहती है, लेकिन फिर धीरे-धीरे हालात बिगड़ने शुरू होते हैं और सिचुएशन्स ऐसी बनती हैं कि मोहिनी को अपने असली रूप में आना पड़ता है। अब देखना यह है कि क्या इस सबके बाद भी परिवार मोहिनी को स्वीकार करेगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




