Home - OPPO F35 Series का भारत में लॉन्च कन्फर्म, मिल सकती है 10000mAh...

OPPO F35 Series का भारत में लॉन्च कन्फर्म, मिल सकती है 10000mAh बैटरी

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

OPPO जल्द भारत में अपनी नई F35 Series लॉन्च कर सकती है, जिसमें F35 Pro को 10,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। फोन में 120Hz OLED डिस्प्ले, 80W फास्ट चार्जिंग और Snapdragon चिपसेट जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।

स्मार्टफोन मार्केट में जल्द ही OPPO अपनी नई F35 Series को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इस सीरीज को लेकर टीजर जारी कर दिया है, जिससे साफ है कि भारतीय ग्राहकों को जल्द एक नया OPPO स्मार्टफोन देखने को मिलेगा। हालांकि, कंपनी ने अभी लॉन्च डेट और सीरीज में शामिल होने वाले सभी मॉडल्स की जानकारी आधिकारिक तौर पर शेयर नहीं की है। रिपोर्ट्स में OPPO F35 और F35 Pro जैसे मॉडल्स के आने की संभावना जताई जा रही है।

OPPO F35 Series का सबसे बड़ा हाइलाइट इसकी बड़ी बैटरी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, F35 Pro में 10000mAh की बैटरी दी जा सकती है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है, तो यह फोन बैटरी क्षमता के मामले में मार्केट के कई मौजूदा स्मार्टफोन्स को पीछे छोड़ सकता है। इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद फोन को स्लिम डिजाइन में पेश किए जाने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में इसकी मोटाई करीब 8.57mm बताई गई है।

मिल सकता है फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

बैटरी के साथ तेज चार्जिंग भी फोन की खासियत हो सकती है। F35 Pro में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की बात सामने आई है। इसका मतलब है कि बड़ी बैटरी होने के बावजूद इसे चार्ज करने में ज्यादा समय नहीं लगना चाहिए। डिस्प्ले की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक F35 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले मिल सकता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है, जिससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन ज्यादा स्मूथ नजर आएंगे। फोन में सेंटर पंच-होल डिजाइन भी देखने को मिल सकता है।

दमदार परफॉर्मेंस के लिए फोन में Snapdragon 4 Gen 5 प्रोसेसर दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ 12GB तक RAM और UFS 3.1 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है। कैमरा सेटअप में 50MP का मुख्य रियर कैमरा और 2MP का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की बात कही जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें IP66, IP68 और IP69K रेटिंग मिल सकती है।

कीमत का खुलासा होना अभी बाकी

कीमत को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स में OPPO F35 Pro की कीमत 40,000 रुपये से 45,000 रुपये के आसपास होने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि, असली कीमत और लॉन्च ऑफर्स की जानकारी कंपनी लॉन्च के समय ही बताएगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN