Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार OTT : 7 एपिसोड की इस क्राइम सीरीज में सस्पेंस और थ्रिलर...

OTT : 7 एपिसोड की इस क्राइम सीरीज में सस्पेंस और थ्रिलर का ऐसा कॉम्बिनेशन, देखकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/29/1200x900/janv_1790706185138_Pfhj_1790706195802_4tnF_a4ae73da-3dc7-44a5-815d-7c223d725ff8_MrhB.jpg

आज हम आपको एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज के बारे में बताएंगे जिसमें सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूटकर भरा है। इस सीरीज में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स हैं।

ओटीटी पर कई क्राइम, थ्रिलर, साइकोलॉजिकल, सस्पेंस से भरी सीरीज अवेलेबल हैं। अब आपको अगर क्राइम थ्रिलर सीरीज देखना का शौक है तो आज हम आपको ऐसी ही एक सीरीज के बारे में बताते हैं जिसे आप पसंद करेंगे। इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक छोटे शहर की पुलिस की इन्वेस्टिगेशन लोकल पॉलिटिक्स और डार्क सोसाइटी थीम के साथ उलझ जाती है।

क्या है सीरीज का नाम

जिस सीरीज की हम बात कर रहे हैं वो है जनावर। इस सीरीज में भुवन अरोड़ा लीड रोल में हैं और उन्होंने पुलिस वाले का किरदार निभाया है।

क्या है जनावर की स्टोरी

सब-इंस्पेक्टर हेमंत कुमार की एक हफ्ते की छुट्टी कैंसर हो जाती है क्योंकि वहां अफरातफरी मच जाती है। हेमंत को 2 बड़े केस दिए जाते हैं जिसमें एक लोकल सोना चोरी और एक केस होता है पावरफुल एमएलए के भाई सरजू के गायब होने का।

ये इन्वेस्टिगेशन तब एक बड़ा मोड़ लेती है जब पुलिस को जंगल में एक सिर कटी लाश मिलती है। अब हेमंत और उसकी टीम इस बॉडी को पहचानने की कोशिश करती है जिसका सिर गायब है तब उन्हें लोकल ट्राइबर प्रोटेस्ट, कस्टडी हिंसा का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा हेमंत को अपनी जॉब और पर्सनल लाइफ में कास्ट डिस्क्रिमिनेशन का भी सामना करना पड़ता है।

कैसी है सीरीज

भुवन अरोड़ा ने पुलिस का किरदार काफी अच्छे से निभाया है। सीरीज में हर एपिसोड के साथ जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं। इसके अलावा इसमें सस्पेंस और थ्रिलर भी शानदार है जो स्क्रीन से आपकी नजरें नहीं हटा पाएगी।

कहां देख सकते हैं

अगर आपको इस क्राइम थ्रिलर सीरीज जनावर को देखना है तो इसे आप जी 5 में देख सकते हैं। ये जी 5 की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली क्राइम थ्रिलर सीरीज में से एक है

कितनी है आईएमडीबी सीरीज

7 एपिसोड की इस सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 6.7 है।

जनावर को शचिंद्र वत्स ने डायरेक्ट किया है और श्रेयस लोवलेकर, सोनाली गुप्ता ने इसकी कहानी लिखी है। सीरीज में भुवन अरोड़ा, दीक्षा सोनलकर, अतुल काले अहम किरदार में हैं।

15 दिन में पूरी की सीरीज की शूटिंग

भुवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने इस सीरीज की शूटिंग सिर्फ 15 दिन में पूरी की थी। भुवन ने कहा था, ‘शचिंद्र वत्स सरको पता था कि एडिट क्या करना है। एक एक्टर और डायरेक्टर का रिश्ता खूबसूरत होता है और हम दोनों के बीच ऐसा ही रहा। हमने इसकी शूटिंग बहुत कम समय में की थी। मुझे लगता है हमने 15 दिनों में शूटिंग की। अब मुझे नहीं पता कि हमने ये कैसा किया।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN