Home मनोरंजन समाचार OTT Movies: ‘3 इडियट्स’ के फैंस को पसंद आएंगी ये 6 फिल्में,...

OTT Movies: ‘3 इडियट्स’ के फैंस को पसंद आएंगी ये 6 फिल्में, याद आ जाएंगे कॉलेज के दिन, चेहरे पर होगी मुस्कान

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/02/1200x900/movies_like_3_idiots_1782971747003_1782971751300_d0b1e405-014d-49de-aac2-77a81f7b4aff.jpg

OTT Movies: ओटीटी पर अगर आपको कुछ ऐसा देखना है जो आपके चेहरे पर स्माइल ले आए, आपको आपके कॉलेज के दिन याद दिला दे और कुछ करने के लिए मोटिवेट करे तो आप बिल्कुल सही जगह आए हैं।

अगर आपने राजकुमार हिरानी की ‘3 इडियट्स’ के फैन और इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं तो ये लिस्ट आपके लिए है। इस लिस्ट में हमने ‘3 इडियट्स’ जैसी ही कुछ फिल्में रीकमंड की हैं। सीक्वल के आने से पहले आप कॉलेज की मौज-मस्ती, हॉस्टल की दोस्ती और अपने सपनों को चुनने की वो जद्दोजहद…देखने के लिए ये 6 फिल्में देख सकते हैं।

1. वेकअप सिड (2009)

IMDb रेटिंग: 7.6/10

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

जहां ‘3 इडियट्स‘ पढ़ाई और करियर के दबाव पर बात करती है, वहीं ‘वेकअप सिड’ कॉलेज के बाद के उस कन्फ्यूजन को दिखाती है जिससे हर इंसान गुजरता है। ये कहानी है सिड (रणबीर कपूर) की, जो एक अमीर और लापरवाह लड़का है। कॉलेज के आखिरी साल में फेल होने और पिता के घर से निकालने के बाद उसे समझ आता है कि जिंदगी सिर्फ ऐश करने का नाम नहीं है।

2. बेंगलुरु डेज (2014)

IMDb रेटिंग: 8.3/10

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

साउथ सिनेमा की इस फिल्म को आज एक कल्ट क्लासिक माना जाता है। ये कहानी है तीन कजिन्स की, जो बचपन से बेंगलुरु जाने का सपना देखते हैं। लेकिन जब वे वहां पहुंचते हैं, तो जिंदगी उनके सामने करियर, शादी और रिश्तों की ऐसी चुनौतियां खड़ी कर देती है जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। इस फिल्म की असली जान इन तीनों किरदारों का आपसी बॉन्ड है। ये फिल्म बहुत ही खूबसूरती से सिखाती है कि जब लाइफ आपके प्लान के मुताबिक न चले, तब भी मुस्कुराते हुए अपना रास्ता कैसे ढूंढना है।

3. हैप्पी डेज (2007)

IMDb रेटिंग: 7.9/10

कहां देखें: अमेजन प्राइम वीडियो

इंजीनियरिंग कॉलेज लाइफ और हॉस्टल के दिनों को अगर बिल्कुल सटीक तरीके से जीना है, तो ये फिल्म आपके लिए ही है। ये कहानी इंजीनियरिंग के फर्स्ट ईयर की रैगिंग से शुरू होकर फाइनल ईयर के प्लेसमेंट तक के पूरे 4 साल के सफर को बेहद मस्ती के साथ दिखाती है। ये फिल्म इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स को उस दौर की याद दिलाती है जहां लेट-नाइट स्टडीज, एग्जाम का डर, छोटी-मोटी गलतफहमियां और आखिरकार सच्ची दोस्ती का एहसास ही सब कुछ होता है।

4. प्रेमम (2015)

IMDb रेटिंग: 8.3/10

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

अगर आपको ‘3 इडियट्स‘ का वो कॉलेज वाला हिस्सा बेहद पसंद आया था जहां रैगिंग, बैक-बेंचर्स की मस्ती और कॉलेज रोमांस का तड़का था, तो ये फिल्म आपको दीवाना बना देगी। ये जॉर्ज नाम के लड़के की कहानी है, जिसके स्कूल, कॉलेज और फिर एडल्टहुड के तीन अलग-अलग प्रेम प्रसंगों और उसके मैच्योर होने के सफर को दिखाया गया है।

5. हृदयम (2022)

IMDb रेटिंग: 8/10

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

ये एक बेहद खूबसूरत, शानदार गानों से सजी हुई फिल्म है। कहानी अरुण नाम के एक लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चेन्नई के एक इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेता है। कॉलेज के दिनों की नादानियां, गलतियां, पहला प्यार और फिर जिंदगी के थपेड़े खाकर एक जिम्मेदार इंसान और फोटोग्राफर बनने तक का सफर इसमें दिखाया गया है। ये हॉस्टल लाइफ और बीस-इक्कीस साल की उम्र में की जाने वाली गलतियों के उस पुराने दिनों की यादों को ताजा कर देती है, जो हमें जिंदगी जीना सिखाती हैं।

6. किरिक पार्टी (2016)

IMDb रेटिंग: 8.2/10

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

ये एक म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म है जो इंजीनियरिंग कॉलेज के लड़कों की खुराफातों, शरारतों और उनके बदलने के सफर को दिखाती है।

7. नानबन (2012)

IMDb रेटिंग: 7.8/10

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

अगर आप ‘3 इडियट्स’ को एक नए फ्लेवर में देखना चाहते हैं, तो ये इसकी ऑफिशियल तमिल रीमेक है। इसे दिग्गज डायरेक्टर एस. शंकर ने बनाया है और लीड रोल में थलपति विजय हैं। साउथ इंडियन टच होने के बावजूद इस फिल्म ने मूल कहानी की आत्मा और इमोशन को पूरी तरह बरकरार रखा है।

नोट: अगर आज आपका मूड सपनों को पूरा करने की प्रेरणा लेने का है, तो ‘वेकअप सिड’ देख लीजिए। अगर दोस्तों के साथ बैठकर सिर्फ यादों में खो जाने का मन है, तो ‘बेंगलुरु डेज’ या ‘हैप्पी डेज’ से बेहतर कुछ नहीं है!

SOURCE : LIVE HINDUSTAN