Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/16/1200x900/peddi_day_13_box_office_collection_1781630261814_1781630261973_d0a8bba2-1dd9-4a44-b8b7-75ecf9f0c63e.jpgPeddi Day 13 Collection: ‘पेद्दी’ का कलेक्शन 13 दिनों में 220 करोड़ के पार पहुंच गया है। लेकिन सवाल ये उठता है कि इस फिल्म ने हिंदी में कितनी कमाई की है? आइए जानते हैं।
राम चरण और जाह्नवी कपूर की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ की रफ्तार दूसरे हफ्ते में थोड़ी धीमी हो गई है। 4 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले थे। फिल्म में जाह्नवी कपूर के किरदार को लेकर विवाद भी हुआ था और लोगों ने मेकर्स की आलोचना भी की थी। हालांकि, इन सबके बावजूद फिल्म ने भारत में 220 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है।
बॉक्स ऑफिस पर आई गिरावट
‘पेद्दी’ ने 12वें दिन 4.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं Sacnilk की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, 13वें दिन फिल्म ने 3.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 264.92 करोड़ और नेट कलेक्शन 223.55 करोड़ तक पहुंच गया है।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
विदेशी बाजारों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने विदेशी बॉक्स ऑफिस से कुल 51.85 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिसकी वजह से इसका कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 316.77 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म ने हिंदी में कितनी कमाई की है?
‘पेद्दी’ सबसे ज्यादा तेलुगू में कमाई कर रही है। हिंदी में ये फिल्म 30 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई है।
तेलुगू – 198.45 करोड़ रुपये
हिंदी – 21.22 करोड़ रुपये
तमिल – 1.94 करोड़ रुपये
कन्नड़ – 1.64 करोड़ रुपये
मलयालम – 0.30 करोड़ रुपये
विवाद के बाद रिलीज होगा ‘एक्सटेंडेड वर्जन’
जाह्नवी कपूर के किरदार ‘अचियम्मा’ की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद अब ‘पेद्दी’ के मेकर्स इस फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज कर रहे हैं। निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने खुद ये बात कन्फर्म की है। उन्होंने बताया कि वो 17 जून को सिनेमाघरों में इस फिल्म का एक्सटेंडेड वर्जन रिलीज करेंगे और इस नए कट में उन तीन खास सीन को वापस में जोड़ा गया है, जिन्हें पहले हटा दिया गया था।
एक्सटेंडेड वर्जन में क्या देखने को मिलेगा?
इस नए वर्जन का मकसद जाह्नवी कपूर के किरदार को ज्यादा इमोशनल बनाना है। डायरेक्टर ने कहा, ‘जाह्नवी के किरदार से जुड़े दो और सीन एक्सटेंडेड वर्जन में जोड़े गए हैं। इन्हें देखने के बाद दर्शक इस किरदार से और भी ज्यादा जुड़ सकेंगे। मुझे पूरा भरोसा है कि इसके बाद जाह्नवी का किरदार एक अलग ही लेवल पर पहुंच जाएगा।’
फिल्म ‘पेद्दी’ के बारे में
इस फिल्म में पेद्दी (राम चरण) की कहानी दिखाई है, जो खेल के जरिए दुनिया में अपनी पहचान बनाता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पेद्दी क्रिकेट, कुश्ती और स्प्रिंटिंग जैसे खेलों में हाथ आजमाता है, जिसके बाद भारत सरकार का ध्यान उस पर जाता है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






