Home rss business hindi PM Kisan की 24वीं किस्त की तारीख तय, ₹2000 पाने के लिए...

PM Kisan की 24वीं किस्त की तारीख तय, ₹2000 पाने के लिए तुरंत करें ये काम

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एलिजिबल किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है
  • यह पैसा तीन किस्तों में मिलता है
  • इससे पहले योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी

PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर तारीख सामने आ गई है। केंद्र सरकार की ओर से योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है। इसके तहत एलिजिबल किसानों के बैंक खाते में सीधे 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और चाहते हैं कि किस्त का पैसा बिना किसी परेशानी के आपके खाते में आए, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें। खासकर e-KYC, आधार और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं कि डिटेल-

24वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी

अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में बिना किसी परेशानी के आए, तो e-KYC पूरी होना जरूरी है। इसके अलावा आधार, बैंक खाते और जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी भी सही होनी चाहिए। अगर इनमें कोई गड़बड़ी है, तो किस्त मिलने में देरी हो सकती है।

किसान इन तरीकों से e-KYC पूरी कर सकते हैं-

– पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर OTP के जरिए।

– पीएम किसान मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए।

– नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर।

– आधार और बैंक खाते की जानकारी भी कर लें चेक

किसानों को यह भी देख लेना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक है और DBT के जरिए पैसा पाने के लिए एक्टिव है। इसके साथ ही पोर्टल पर जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन पूरा होना चाहिए। आधार कार्ड और पीएम किसान रजिस्ट्रेशन में नाम की जानकारी भी एक जैसी होनी चाहिए। अगर नाम या दूसरी जानकारी में अंतर है, तो किस्त का पैसा अटक सकता है।

किसानों को साल में मिलते हैं 6,000 रुपये

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत एलिजिबल किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा तीन किस्तों में मिलता है। हर चार महीने में किसानों के खाते में 2,000 रुपये भेजे जाते हैं। इससे पहले योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी। उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर से 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18,880 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर की थी।

2019 में शुरू हुई थी पीएम किसान योजना

बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना फरवरी 2019 में शुरू की गई थी। इसका मकसद एलिजिबल किसान परिवारों को खेती और दूसरी जरूरतों के लिए आर्थिक मदद देना है। योजना के तहत अब तक किसानों को 4.46 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। केंद्र सरकार ने इस योजना को वित्त वर्ष 2030-31 तक जारी रखने की मंजूरी भी दी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN