Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/etfrh_1780297818658_1780297826704_f1997b7a-ce24-4053-8fb0-5809c15d5328.jpgIPL 2026 की ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ डांस फ्लोर पर नजर आए। दोनों ने जेट का जश्न साथ डांस कर मनाया। इस मौके पर विराट कोहली का अलग ही रूप नजर आया। अब ये वीडियो वायरल हो रहे हैं।
IPL 2026 की ट्रॉफी एक बार फिर विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम रही। RCB ने ये जीत गुजरात टाइटंस को हराकर हासिल की।इस जीत के हीरो विराट कोहली रहे जिन्होंने अपनी 75 रनों की पारी में 9 चौके और 3 छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई। इस जीत के बाद पहले विराट कोहली ने पत्नी को गले लगाया और आफ्टर पार्टी में दोनों साथ में झूमते नजर आए। अनुष्का भी टीम के जश्न में शामिल हुई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।
RCB की लगातार दूसरी जीत
सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसमें से एक RCB की जीत की पार्टी की है। इस वीडियो में टीम सेलिब्रेट करती नजर आ रही है। खास बात ये रही कि टीम के इस सेलिब्रेशन में अनुष्का शर्मा भी उनके साथ थिरकती नजर आई। दोनों ने RCB के डांसिंग फ्लोर पर खूब डांस किया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है। विराट कोहली भी अपने पुराने मस्तीभरे अंदाज में नजर आ रहे हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा नाचे
वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली लाल टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए अपनी ही धुन में झूम रहे हैं। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को वाइट शर्ट में देखा जा सकता है। वो भी विराट कोहली के साथ डांस फ्लोर पर नजर आ रही हैं। RCB की जीत के बाद दोनों के ये वीडियोज खूब वायरल हो रहे हैं।
विराट कोहली की धमाकेदार पारी
बीती रात अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 का फाइनल मैच खेला गया था। पूरे सीजन विराट कोहली की टीम RCB ने शानदार परफॉर्म करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। वहीं दूसरी तरफ गुजरात टाइटंस की टीम थी। वैसे तो ये मुश्किल मुकाबला होना था। लेकिन विराट कोहली ने सिर्फ 42 गेंदों में 75 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उन्होंने टीम को जीताने के लिए अभी तक की सबसे शानदार इनिंग खेली थी। RCB ने दूसरी बार जीत हासिल की। पिछले साल IPL का खिताब भी विराट कोहली की टीम ने ही जीता था।
जीत के बाद हुई पार्टी
जीत हासिल करने के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का शर्मा को गले लगाया। दोनों को साथ में खुशियां मनाते देखा गया था। टीम ने पूरी रात जश्न मनाया और अनुष्का RCB के दूसरे खिलाड़ियों की तरह पार्टी का हिस्सा बनीं। सोशल मीडिया पर कपल के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रहे हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







