Source :- LIVE HINDUSTAN
किसी बंदे ने आपका दिल दुखाया है और आप उसे फुल एटीट्यूड दिखाना चाहते हैं तो सीधे मुंह पर बोलने की बजाय स्टेटस का सहारा लेते हैं, तो यहां से चुनें फुल स्वैग और एटीट्यूड वाली 30 शायरियां, जिसे पढ़कर उस बंदे को खूब समझ आएगी आपकी बातें।
आजकल लोगों को किसी के साथ दुश्मनी निभानी हो या फिर खरी-खोटी सुनानी हो तो सीधे मुंह पर ना बोलकर व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाते हैं। कई बार तो सोशल मीडिया फेसबकु, इंस्टाग्राम पर भी स्टेटस लिखकर डाल देते हैं। जिसे लोग तो पढ़ते हैं और जिसे समझना होता है वो समझ ही जाता है। तो अपना एटीट्यूड किसी बंदे को दिखाना है तो यहां से चुनें फुल स्वैग और एटीट्यूड वाली 30 शायरी।
Attitude Shayari in hindi
1- हमारी पहचान किसी नाम की मोहताज नहीं,
हम जहां खड़े हो जाएं, वहीं महफिल खास हो जाती है।
2- रुतबा ऐसा रखो कि दुश्मन भी कहे,
बंदा अपना हो या न हो, पर कमाल का है।
3- हमसे जलने वालों की भीड़ बहुत है,
क्योंकि हमारी बराबरी करने की औकात बहुत कम है।
4- शौक नहीं हमें हर किसी को जवाब देने का,
हमारा अंदाज ही काफी है अपनी पहचान बताने को।
5- हम जंगल के वो शेर हैं,
जो खामोश रहें तो भी रुतबा कम नहीं होता।
6- ताज सिर पर हो या न हो,
बादशाह वाली चाल कभी नहीं बदलती।
7- हमारी खामोशी को कमजोरी मत समझना,
वक्त आने पर हिसाब भी शाही अंदाज़ में होता है।
8- जिसे हमारी कदर नहीं,
उसके लिए हमारी मौजूदगी भी कोई मायने नहीं रखती।
9- हम वहां खड़े होते हैं,
जहां लोग पहुंचने का सपना देखते हैं।
10- अंदाज अपना शाही है,
इसलिए दुश्मनों की गिनती भी खास है।
11– हमसे मुकाबला करने से पहले,
अपने हौसले का हिसाब जरूर कर लेना।
12- हम बदलते नहीं मौसम की तरह,
बस लोगों की औकात समझकर दूरी बना लेते हैं।
13- नाम छोटा हो सकता है,
लेकिन रुतबा हमेशा बड़ा रखते हैं।
14– हमारी कहानी पढ़ने वाले बहुत हैं,
मगर किरदार बनने की हिम्मत किसी में नहीं।
15– जो हमें गिराने की कोशिश करते हैं,
उन्हें क्या पता हम गिरकर भी संभलना जानते हैं।
16- हमारी बराबरी करना आसान नहीं,
क्योंकि हम भीड़ में नहीं, अपनी दुनिया में चलते हैं।
17- वक्त हमारा भी आएगा नहीं,
वक्त तो हमेशा से हमारा था।
18- हम किसी के आगे झुकते नहीं,
सिर्फ अपने संस्कारों के आगे सिर झुकाते हैं।
19- शेर अपनी ताकत का हिसाब नहीं रखता,
बस जंगल में उसकी मौजूदगी काफी होती है।
20- हमारी सादगी पर मत जाना,
क्योंकि खामोश लोग अक्सर गहरे हुआ करते हैं।
21- महफ़िल में वही चमकते हैं,
जिनके किरदार में खुद का नूर होता है।
22- हमारी चाल देखकर मत जलना,
ये रुतबा हमने वक्त से लड़कर कमाया है।
23- जो हमें पसंद नहीं करते,
उनकी पसंद बनने का हमें कोई शौक भी नहीं।
24- बादशाह बनने का शौक नहीं,
बस अपना वजूद किसी से कम नहीं रखना।
25- हमारे तेवर देखकर हैरान मत होना,
ये अंदाज हमें हालातों ने सिखाया है।
26- हमसे बात करने का तरीका वही रखो,
जो अपनी इज़्ज़त के लिए चाहते हो।
27-हमारी उड़ान देखकर परेशान मत हो,
आसमान सबके लिए है, हौसले अलग-अलग हैं।
28-हम अकेले चलने से नहीं डरते,
क्योंकि भीड़ हमेशा सही नहीं होती।
29-रुतबा पैसों से नहीं,
किरदार और आत्मसम्मान से बनता है।
30- हम वो नहीं जो वक्त के साथ बदल जाएं,
हम वो हैं जो वक्त का रुख बदलने का हौसला रखते हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




