Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Video: लेटेंट में आई कैंसर मरीज, समय रैना ने दीपक कलाल से...

Video: लेटेंट में आई कैंसर मरीज, समय रैना ने दीपक कलाल से छीना माइक, नीट पेपर लीक पर कसा तंज

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/14/1200x900/samay_raina_1789362099460_985fe3e4-c4d1-4b2d-97eb-28fc3c324294_1789362104296_7a484f59-2cad-45ed-8906-580af693a89a_bdedd20b-a529-4e1b-b5b6-5ff4fcbf79e8_fb5eae35-aef1-4e3f-9471-1af903c8bc89.png

इंडियाज गॉट लेटेंट के लेटेस्ट एपिसोड में समय रैना ने पैनल पर बैठे दीपक कलाल का माइक छीन लिया। क्यों? आइए आपको बताते हैं कि पूरे एपिसोड में क्या-क्या हुआ।

‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के लेटेस्ट एपिसोड में दीपक कलाल, रवि गुप्ता, अगुल स्टेनली और बलराज घई पैनल पर बैठे थे। तभी स्टेज पर कैंसर मरीज कार्तिका आईं। परफॉर्म करने के बाद जब कार्तिका अपने कैंसर के बारे में बात कर रही थीं तभी समय ने दीपक कलाल से उनका माइक छीन लिया।

समय रैना ने दीपक कलाल को क्यों रोका?

समय, कार्तिका का फॉर्म पढ़ रहे थे और फॉर्म में लिखा था, ‘मेरे बाल ही मेरी पूरी पर्सनैलिटी हैं।’ जब उन्होंने उनसे इसके बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा, ‘हां? मतलब कुछ वक्त पहले मेरे बाल इतने लंबे हुआ करते थे।’ फिर समय ने पूछा, ‘अगर आपको बुरा न लगे, तो क्या आप बता सकती हैं कि आपके बालों को क्या हुआ?’ कार्तिका ने जवाब दिया, ‘मुझे कैंसर डायग्नोस हुआ है।’ समय ने कहा, ‘ओह नो!’ और फिर उन्होंने दीपक कलाल से उनका माइक छीन लिया, उन्हें डर था कि कहीं दीपक इस सिचुएशन पर कुछ गलत न कह दें।

कैसी हैं कार्तिका?

फिर बलराज घई ने कार्तिका से पूछा, ‘तो आपको अभी भी कैंसर है?’ कार्तिका बोलीं, ‘हां, मेरा ट्रीटमेंट चल रहा है।’ समय ने उनसे उनके ट्रीटमेंट के बारे में पूछा। कार्तिका ने कहा, ‘अभी मेरा बस रेडिएशन खत्म हुआ है, मेरी इम्यूनोथेरेपी चल रही है, तो अभी मैं एंड पर हूं।’ समय ने मजाक में पूछा, ‘एंड पर हूं? आप ठीक हो न?’ कार्तिका हंसी और बोलीं, ‘हां, ठीक हूं। वो एंड नहीं!’ फिर समय ने उनसे पूछा, ‘आपको कौन सा कैंसर हुआ?’ कार्तिका ने जवाब दिया, ‘ब्रेस्ट कैंसर।’

फिर छीना दीपक कलाल का माइक

समय ने कहा, ‘ओह, यह बहुत दुख की बात है, यार। मुझे बहुत खुशी है कि आप ठीक हो रहे हो, यार। एक बार जोरदार तालियां हो जाएं इनके लिए।’ फिर उन्होंने जल्दी से दीपक कलाल से उनका माइक छीन लिया।

नीट पेपर लीक पर क्या बोले समय?

फिर कार्तिका ने बताया कि सबसे पहले उन्हें उनके शरीर में एक छोटी-सी गांठ दिखी थी। गांठ में दर्द नहीं था तो उन्होंने सोचा कुछ नहीं है। लेकिन फिर भी वह अगले दिन डॉक्टर के पास गईं। डॉक्टर ने कहा, ‘कुछ नहीं है, जाओ घर, कुछ नहीं है।’ फिर कार्तिका ने डॉक्टर से सीधे-सीधे पूछा, ‘क्या यह कैंसर हो सकता है?’ डॉक्टर ने कहा, ‘हा हा हा, कैंसर? आपको, आप 26 साल की हो… नहीं हो सकता।’ इसके बाद समय ने NEET पेपर लीक पर तंज कसते हुए कहा, ’इसलिए बोलते हैं दोस्तों, NEET के पेपर लीक मत होने दो यार।’

समय रैना की डेटिंग की खबरें

इन सबके बीच, समय रैना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर यह अफवाह चल रही है कि समय कॉमेडियन शेरोन वर्मा को डेट कर रहे हैं। वहीं कुृछ लोग उनका नाम 12वीं फेल एक्ट्रेस मेधा शंकर के साथ जोड़ रहे हैं। एक रेडिट पोस्ट के मुताबिक, समय रैना और मेधा शंकर इस समय स्विट्जरलैंड में साथ में छुट्टियां मना रहे हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN