Home - WhatsApp का नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चल जाएगा...

WhatsApp का नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चल जाएगा कौन है Active, बदलेगा चैट करने का तरीका

3
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

WhatsApp एक नए Green Dot Status Indicator फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना चैट खोले यह जान सकेंगे कि कौन-सा कॉन्टैक्ट एक्टिव है।

WhatsApp लगातार नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। पिछले कुछ महीनों में ऐप में Username, AI चैट, नए प्राइवेसी टूल्स और कई उपयोगी अपडेट देखने को मिले हैं। अब कंपनी एक और ऐसा फीचर टेस्ट कर रही है, जिससे लोगों के लिए यह जानना आसान हो जाएगा कि कौन-सा कॉन्टैक्ट इस समय WhatsApp पर एक्टिव है। WhatsApp फिलहाल Green Dot Status Indicator नाम के नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर फिलहाल चुनिंदा Android Beta यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसकी मदद से यूजर्स बिना किसी चैट को खोले ही यह देख सकेंगे कि उनके कौन-कौन से कॉन्टैक्ट उस समय WhatsApp पर एक्टिव हैं। हालांकि यह फीचर अभी टेस्टिंग फेज में है और सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। आने वाले समय में इसे Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए जारी किया जा सकता है।

ऐसे काम करेगा नया Green Dot फीचर

WhatsApp के Chats सेक्शन में या किसी खास जगह पर एक्टिव यूजर्स के सामने छोटा Green Dot दिखाई देगा। यह डॉट इस बात का संकेत होगा कि वह व्यक्ति हाल ही में ऐप पर ऑनलाइन है। इससे यूजर्स को किसी को मैसेज भेजने से पहले यह अंदाजा लगाने में आसानी होगी कि सामने वाला व्यक्ति तुरंत जवाब दे सकता है या नहीं। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि क्या इससे उनकी प्राइवेसी प्रभावित होगी। फिलहाल रिपोर्ट्स के मुताबिक WhatsApp इस फीचर को अपने मौजूदा Privacy Settings के साथ जोड़कर ला सकता है। यानी जिन यूजर्स ने अपना Online Status या Last Seen छिपा रखा है, उनके लिए Green Dot भी उसी हिसाब से काम कर सकता है। हालांकि इस बारे में कंपनी ने अभी आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

क्या होगा इस फीचर फायदा

Green Dot फीचर का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यूजर्स को यह समझने में आसानी होगी कि कौन-सा व्यक्ति उस समय ऐप पर एक्टिव है। अगर आपको किसी जरूरी काम के लिए तुरंत जवाब चाहिए, तो आप ऐसे कॉन्टैक्ट को आसानी से पहचान सकेंगे। इससे समय की बचत होगी और बार-बार चैट खोलकर देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

क्या यह Online Status जैसा ही है

पहली नजर में यह फीचर Online Status जैसा लग सकता है, लेकिन दोनों में थोड़ा अंतर हो सकता है। Online Status देखने के लिए अक्सर चैट खोलनी पड़ती है, जबकि Green Dot एक विजुअल इंडिकेटर होगा, जो पहले ही बता देगा कि सामने वाला यूजर एक्टिव है। इससे WhatsApp का इस्तेमाल और आसान हो जाएगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN