Source :- LIVE HINDUSTAN
सर्दियों की हल्की दस्तक के साथ ही पैरों में रूखापन आ जाता है और एड़ियां फटने लगती है। समस्या के बढ़ने से पहले ही अगर देखभाल की जाए तो पूरी सर्दी पैर सॉफ्ट और स्मूद दिखेंगे। डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया कि कौन सी तीन चीज इफेक्टिव होगी।
सर्दियों की दस्तक के साथ ही ड्राई स्किन की समस्या लोगों को होने लगती है। काफी सारे लोगों को फटी एड़ियां परेशान करती है। हर साल इन फटी एड़ी और ड्राई फीट की समस्या से बचने के लिए ढेर सारे तेल और क्रीम लगाते हैं। लेकिन कुछ खास नतीजा नहीं देखने को मिलता है और पैर वैसे ही रूखे, बेजान और एड़ियां भद्दी सी नजर आती है। तो इस बार डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर के बताए ये तीन काम को करें। ये तीन चीजें आपके पैरों को सॉफ्ट और नर्म बनाकर रखेंगी और फटी एड़ियों की समस्या बढ़ेगी नहीं। डर्मेटोलॉजिस्ट ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और फटी एड़ियों का सॉल्यूशन शेयर किया है
डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताया 3 सॉल्यूशन
अगर आप भी सर्दियों के आते ही फटी एड़ियों की समस्या से परेशान होने लगते हैं और अपने पैरों को सॉफ्ट बनाना चाहते हैं तो डॉक्टर के बताए इन तीन तरीकों को अपनाएं। जानें कौन से 3 काम पैरों को सॉफ्ट बनाएंगे।
लगाएं ग्लाइकोलिक एसिड
आजकल आप ने ग्लाइकोलिक एसिड का नाम तो कई बार सुना होगा। काफी सारे क्रीम और लोशन में ये इंग्रीडिएंट होता है। डर्मेटोलॉजिस्ट हिमांशु ने बताया कि सप्ताह में 1-2 बार ग्लाइकोलिक एसिड को पैरों की एड़ियों पर लगाएं। ये पैरों में हो रही डेड स्किन को एक्सफोलिएट करते निकालता है और खुरदुरे पैरों को सॉफ्ट-स्मूद बनाता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात है कि एक बार एड़ियों में क्रैक आ गए तो भूलकर भी इसे ना लगाएं। बस मार्केट से किसी भी ऑर्डिनरी से ग्लाइकोलिक एसिड को लाएं और कॉटन की मदद से फटे और रूखे पैरों पर लगा लें। इसीलिए सर्दियों की दस्तक के साथ ही पैरों का ख्याल रखना भी स्टार्ट कर दें।
कोटारिल क्रीम (Cotaryl Cream)
मार्केट में यूरिया और लैक्टिक एसिड बेस्ड कोटारिल क्रीम को खरीद लाएं। फिर इसे रोजाना रात को सोने से पहले पैरों को साफ करके लगाएं। ये क्रीम खुरदुरी और ड्राई स्किन को सॉफ्ट बनाएगा। डेड स्किन को रिमूव करेगा।
पहनें सिलिकॉन मोजा
मार्केट या फिर ऑनलाइन सिलिकॉन सॉक्स मिल जाएगा। जब पैरों में कोटारिल क्रीम लगा लें तो उसके बाद पैरों पर ये सिलकॉन सॉक्स पहन लें। ये सिलिकॉन मोजे मॉइश्चर को उसी जगह पर लॉक कर देते हैं। जिससे पैर ज्यादा सॉफ्ट और स्मूद हो जाते हैं और उनका फटना भी बंद होने लगता है। पुराने टाइम में कॉटन के सॉक्स पहने जाते थे जो लगे हुए मॉइश्चर को कपड़े में सोख लेते हैं, जिससे स्किन में मॉइश्चर नहीं पहुंच पाता, वहीं सिलिकॉन सॉक्स काफी यूजफुल है और ये स्किन के मॉइश्चर को उसी जगह पर लॉक कर देता है।
तो इस सर्दी अगर सॉफ्ट और बिना क्रैक वाली हील चाहिए तो आज से ही ये तीन काम करना शुरू कर दें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




