Source :- LIVE HINDUSTAN
अकेले ट्रिप पर जाना चाहते हैं या फैमिली के साथ, किसी भी असुविधा से बचने के लिए इन 10 ट्रैवल हैक्स को जरूर याद रखें। वर्ल्ड टूरिज्म डे पर नोट कर लें घूमने की कर लें तैयारी।
27 सितंबर को दुनियाभर में वर्ल्ड टूरिज्म डे मनाया जाता है। टूरिज्म के जरिए हर देश अपने कल्चर और इकोनॉमी को बढ़ाता है। और, अगर आपको भी घूमने-फिरने का शौक है। दुनिया देखने और ढेर सारी जगहों की कल्चर को जानने में दिलचस्पी है तो अपने इस शौक को खत्म ना करें। बल्कि बिजी शेड्यूल से कुछ दिन फुरसत के निकालें और किसी खूबसूरत जगह की सैर कर आएं। लेकिन काफी सारे लोग कंफ्यूज रहते हैं कि बैग में कौन सी जरूरी चीजों को पैक करें जिससे ट्रैवल के दौरान किसी तरह की दिक्कत ना हो। ऐसे में ये 10 ट्रैवल बैगपैक हैक्स आपके काम आ सकते हैं।
बैग में कपड़े रखने का तरीका
कई कपड़ों को मात्र एक बैग में पैक करना है तो ये हैक काम आएगा। कपड़ों को कभी भी फोल्ड करके ना रखें बल्कि उन्हें रोल बनाकर रखें। ऐसा करने से बैग में ज्यादा कपड़े एक साथ आएंगे और एक बैग ही कपड़ों का पैक होगा।
गूगल मैप पर सेव करें होटल लोकेशन
होटल से निकलकर टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जा रहे तो गूगल मैप पर होटल की लोकेशन को जरूर सेव कर लें। जिससे आप रास्ता भूलें तो गूगल के जरिए पहुंचना आसान हो जाए।
होटल रूम की फोटो जरूर लें
जब भी होटल के बाहर निकल रहे हों तो होटल रूम की फोटो जरूर खींच लें। लौटकर आने के बाद आपके सामान के साथ छेड़छाड़ अगर हुई है तो आपके पास प्रूफ होगा कि आपने रूम को और अपने सामान को कैसे छोड़ा है।
ड्राई स्नैक्स जरूर रखें
लंबी जर्नी कर रहे, बस, ट्रेन से जा रहे हैं तो बैग में कुछ ड्राई स्नैक्स जरूर रखें। लंबी दूरी की जर्नी में खाने-पीने के लिए कुछ सामान बैग में रखा होना जरूरी है।
कैश जरूर पास रखें
अगर इंडिया में ट्रैवल कर रहे हैं तो हर कोई मोबाइल से पेमेंट करता है। लेकिन फिर भी कैश जरूर पास रखें और उन कैश को अलग-अलग बैग में रखें। कई सारी जगहों पर इंटरनेट की सुविधा ना हो तो आप कैश से पेमेंट कर सकें। वहीं कैश भी अलग-अलग जगहों पर रखें। कभी पैसे चोरी हो जाएं या गुम जाएं तो आपके पास कुछ एक्स्ट्रा कैश जरूर पास रहे।
घर में किसी को जरूर बताएं
आप कहां जा रहे, कहां रुक रहे और किन जगहों पर ट्रैवल केंगे, इसारी चीजों की जानकारी घर के किसी विश्वसनीय इंसान को जरूर दें। जिससे किसी मुसीबत में लोग आपकी खोजखबर ले सकें।
पावर बैंक जैसे गैजेट्स साथ रखें
देश-विदेश कहीं भी ट्रिप पर जा रहे तो साथ में फुली चार्ज पावर बैंक जरूर रखें। इसके साथ ही यूनिवर्सल ट्रैवल एडॉप्टर भी होना चाहिए। जिससे कहीं पर भी प्लगइन करके चार्जिंग की जा सके।
वेट वाइप्स जरूर रखें
हाइजीन मेंटेन रहे इसलिए वेट वाइप्स जरूर रखें। हर जगह आपके पास हाथ धोने के लिए पानी ना हो तो वेट वाइप्स से क्लीन करें। जिससे बीमारियों का कम डर रहे।
बैग और कागजात की फोटो
जब भी बैग पैक करके निकल रहे हों तो अपने ट्रैवल बैग की फोटो लें और जरूरी कागजों की भी फोटो रखें। सामान खोने की सिचुएशन में आपके पास प्रूफ होना चाहिए।
पानी की बोतल जरूर रखें
अकेले ट्रिप पर भी निकल रहे तो पानी की रियूजेबल बोतल रखें। जिसे आप कहीं से भर सकें और हमेशा साथ रखें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



