Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/28/1200x900/Yc_1793171016254_Biqo_1793171021472_lrDL_ac0d0ffc-95dd-4c6c-8887-b184b76a88e5_Jux0.jpgYRKKH फेम एक्ट्रेस नविका कोटिया और बिजनेसमैन मजेन ने अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। जानिए क्या रही दोनों के अलग होने की वजह।
टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में माया खेरा का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस नविका कोटिया ने जनवरी में पुणे बेस्ड बिजनेसमैन मजेन मोदे के साथ अपनी सगाई अनाउंस की थी। हालांकि हाल ही में इस कपल ने अपनी सगाई कैंसिल कर दी है। जानकारी के मुताबिक दोनों इसी साल शादी प्लान कर रहे थे। अब नविका ने मजेन के साथ सगाई से जुड़ी अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया से डिलीट कर दी हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक नविका और मजेन इसी साल जुलाई में अलग हो चुके हैं। दोनों के बीच तालमेल नहीं बैठ पाने की वजह से ऐसा हुआ है।
दोनों के बीच बिगड़ने लगी थीं चीजें
जानकारी के मुताबिक शुरू में दोनों के बीच चीजें ठीक थीं, लेकिन फिर इधर सगाई और शादी की तैयारियां शुरू हुईं और उधर चीजें बिगड़नी शुरू हो गईं। मजेन ने दोनों का रिश्ता खत्म होने और उनके रास्ते अलग कर लेने की खबर की पुष्टि की है। बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के एक करीबी सूत्र ने बताया है कि नविका और मजेन का रिश्ता अरेन्ज था और जनवरी में हुई गोल धाला सेरिमनी के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रहे थे। दोनों के बीच कथित तौर पर मुश्किलें तब शुरू हुईं, जब उन्हें अहसास हुआ कि वो दोनों एक दूसरे से बिलकुल अलग हैं।
आपसी सहमति से अलग किए रास्ते
जानकारी की मुताबिक इसी वजह से मजेन ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला किया। हालांकि दोनों के बीच अलग होने को लेकर किसी तरह के निगेटिविटी नहीं है और दोनों ने आपसी सहमति से रास्ते अलग कर लिए हैं। एक आधिकारिक बयान में मजेन ने नविका से अलग होने की बात कन्फर्म की है। पुणे बेस्ड बिजनेसमैन मजेन ने अपने और नविका के रिश्ते के बारे में कहा कि दो लोग हो सकता है कि एक इंडिविजुअल के तौर पर बहुत अच्छे हों, लेकिन बावजूद इसके हो सकता है कि वो एक दूसरे के लिए ठीक ना हों।
मजेन ने बताई सगाई तोड़ने की वजह
मजेन ने बताया, “हमें अहसास हुआ कि हमारी प्राथमिकताएं अलग हैं और उन जगहों पर तालमेल नहीं बैठ पा रहा है, जो शादी करने के लिए लिहाज से बहुत जररी है। सगाई कैंसिल करना हम दोनों का आपसी सहमति से लिया गया फैसला था और मुझे लगता है कि यह हम दोनों के ही लिए ठीक फैसला है।” बता दें कि HT के साथ एक इंटरव्यू में नविका ने बताया था कि वह और मजेन एक तीसरे दोस्त के जरिए मिले थे और दोनों एक दूसरे को करीब 1 साल से जानते हैं। इसके बाद दोनों के परिवारों ने उनकी शादी को लेकर बात की और एक्ट्रेस कुल 2 बार मजेन की मां से मिल चुकी थीं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




