Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/20/1200x900/chitrangda_singh_20_06_1781961506994_1781961510957_1cbfe9be-a4db-4077-9678-6e40cee22045.pngएक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह से एक बार एक डायरेक्टर ने इंटिमेट सीन न कर पाने की वजह से काफी घटिया बात कर दी थी। एक्ट्रेस डायरेक्टर की वो बात सुनकर हिल गई थी और उस फिल्म को छोड़ दिया था।
एंटरटेनमेंट सिमी चंदोक ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में जाह्नवी कपूर को लेकर हुए विवाद और उनकी लीक हुई चैट्स को लेकर बात की। सिमी ने कहा कि उन्हें जाह्नवी कपूर का स्टैंड समझ नहीं आया। उन्होंने जाह्नवी की लीक चैट्स पर भी सवाल उठाया। सिमी का मानना है कि जाह्नवी एक ऐसे बैकग्राउंड से आती हैं जहां अगर उन्हें किसी चीज से आपत्ति थी तो वो फिल्म को छोड़ सकती थीं। अपनी बात पर जोर देते हुए सिमी ने चित्रांगदा सिंह का उदाहरण दिया। उन्होंने बताया कि कैसे एक बार एक डायरेक्टर ने चित्रांगदा से घटिया बात कही थी जिसके बाद उन्होंने फिल्म को छोड़ दिया था।
जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ इंटिमेट सीन करने में असहज हुई एक्ट्रेस
सिद्धार्थ कनन के साथ खास बातचीत में सिमी ने कहा, “आप चित्रांगदा को ही देख लो, वो पढ़ी-लिखी मॉडर्न लड़की हैं। नवाजुद्दीन के साथ बंदूकबाज शूट कर रही थीं। तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी और चित्रांगदा इंटिमिसी सीन कर रहे थे, बेड पर। वो बेडरूम सीन था। बहुत ज्यादा इंटिमेट। वो नहीं कर पा रही थी। और वो काफी बोल्ड हैं। एक बच्चे की मां हैं, ऐसा नहीं है कि उन्होंने दुनिया नहीं देखी है। पर कितना असहज होगा कि वो नहीं कर पा रही हैं।”
डायरेक्टर ने पूरे क्रू के सामने की घटिया बात
सिमी ने आगे बताया, आखिरकार डायरेक्टर इतना ज्यादा गुस्सा हो गया। उसके हाथ में मेगाफोन था। पूरा क्रू वहां पर मौजूद था। और उसने कहा- ये चल सीधी तरह उसपर चढ़ चहा।”
चित्रांगदा ने तुरंत छोड़ दी थी फिल्म
डायरेक्टर की बात सुनकर चित्रांगदा हिल गई थीं और खड़ी हुईं और सेट से चली गईं। उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इस बात को पूरा करने के बाद सिमी ने कहा कि जाह्नवी को ये करना चाहिए, चैट्स लीक करने की बजाए। सिमी ने कहा कि चैट लीक करने वाला तो उन्हें बिल्कुल ही समझ नहीं आया।
क्या है फिल्म पेद्दी का विवाद?
बता दें, राम चरण की फिल्म पेद्दी को लेकर एक विवाद हुआ था। लोगों का कहना था कि फिल्म के डायरेक्टर ने जाह्नवी कपूर के रोल को केवल ऑब्जेक्टिफाई करने के लिए रखा था। लोगों ने आरोप लगाया कि उनके सीन्स को जरूरत से ज्यादा सेक्सुलाइज तरीके से दिखाया गया। जाह्नवी कपूर ने भी विवाद के बाद उन सीन्स पर निराशा जताई थी। कथित रूप से जाह्नवी की कुछ चैट्स भी लीक हुई थीं जिसमें दावा किया गया था कि जाह्नवी इन कैमरा एंगल्स के खिलाफ थीं। राम चरण ने भी जाह्नवी का समर्थन किया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




