Home rss business hindi इस कंपनी को मिला 40 से अधिक जहाज बनाने के ऑर्डर, अब...

इस कंपनी को मिला 40 से अधिक जहाज बनाने के ऑर्डर, अब शेयर पर रहेगी नजर

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड को अमेरिका, जर्मनी, नॉर्वे और अन्य देशों से 40 से अधिक जहाज बनाने के ऑर्डर मिले हैं
  • अब शुक्रवार को निवेशकों की नजर सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड पर होगी

Cochin Shipyard share price: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को निवेशकों की नजर सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड पर होगी। ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी को लेकर बड़ा अपडेट है।

क्या है बड़ा अपडेट?

दरअसल, शिपिंग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने गुरुवार को कहा कि सरकारी कंपनी कोचीन शिपयार्ड को अमेरिका, जर्मनी, नॉर्वे और अन्य देशों से 40 से अधिक जहाज बनाने के ऑर्डर मिले हैं। सोनोवाल ने कहा कि बंदरगाह, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय जहाज़ बनाने के लिए एक अच्छा माहौल तैयार कर रहा है। उन्होंने कहा, “जहाज बनाने के लिए हमें जो ज्यादातर ऑर्डर मिल रहे हैं, वे जर्मनी, अमेरिका और नॉर्वे जैसे विदेशी देशों से कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CSL) के लिए हैं। अब तक हमें 40 से अधिक जहाजों के ऑर्डर मिल चुके हैं।”

शिपिंग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कुछ रूसी कंपनियों ने भी कोचीन शिपयार्ड समेत भारतीय शिपयार्ड के साथ मिलकर भारत में जहाज बनाने में दिलचस्पी दिखाई है। मंत्री ने कहा कि भारतीय जहाज निर्माता दुनिया भर में अपनी विश्वसनीयता बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा, “यही वजह है कि हमें इतने ऑर्डर मिल रहे हैं और इससे पता चलता है कि भारत किस तरह अपने बेहतरीन प्रोडक्शन और क्षमता बढ़ाने को लेकर भरोसा पैदा कर सकता है।”

शेयर का परफॉर्मेंस

कोचीन शिपयार्ड के शेयर की बात करें तो 1202 रुपये पर गुरुवार को बंद हुआ। एक दिन पहले के मुकाबले शेयर 4.30% टूटकर बंद हुआ। इंट्रा-डे में शेयर 1,256 रुपये से 1,202 रुपये के बीच रहा। अक्टूबर 2025 में शेयर 1,864.45 रुपये पर था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 1,186.55 रुपये है।

कोचीन शिपयार्ड ने की थी डील

हाल ही में कोचीन शिपयार्ड ने संयुक्त अरब अमीरात की निजी कंपनी ड्राईडॉक्स वर्ल्ड दुबई के साथ मिलकर जहाज मरम्मत के लिए एक कंपनी बनाने को करार किया। इस करार के तहत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड और ड्राईडॉक्स वर्ल्ड मिलकर एक संयुक्त उपक्रम बनायेंगे जो एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी होगी। यह संयुक्त उपक्रम कोचीन शिपयार्ड के कोच्चि स्थित मरम्मत केंद्र इंटरनेशनल शिप रिपेयर फैसिलिटी (आईएसआरएफ) का अधिग्रहण करेगा।

यह डील कम से कम 1,800 करोड़ रुपये का है जिसमें ड्राईडॉक्स वर्ल्ड से मिलने वाली आधी राशि कोचीन शिपयार्ड को मिलेंगे और शेष राशि के बदले उसे संयुक्त उपक्रम में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी मिलेगी। आपको बता दें कि कि ड्राईडॉक वर्ल्ड संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की बहुराष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स कंपनी डीपी वर्ल्ड की इकाई है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN