Home LIFESTYLE NEWS HINDI एक भी पैसे नहीं खर्च होंगे! फेस्टिवल में 6 बजट फ्रेंडली आइडिया...

एक भी पैसे नहीं खर्च होंगे! फेस्टिवल में 6 बजट फ्रेंडली आइडिया से ड्राइंग रूम करें रेडी

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

त्योहारों के सीजन में हर बार नया फर्नीचर लाने या दीवारों पर पेंट कराने की जरूरत नहीं। छोटे-छोटे क्रिएटिव आइडिया ड्राइंग रूम सजाने में मदद करेंगे। इन छोटे लेकिन काम के आइडिया को कर लें नोट।

त्योहारों के दिन चल रहे ऐसे में घर में रौनक बढ़ाने के लिए लोग नये पर्दे, फर्नीचर खरीदकर लाते हैं और कमरों को सजाते हैं। लेकिन घर के ड्राइंग रूम को हर बार नये फर्नीचर से तो सजा नहीं सकते। ऐसे में बजट फ्रेंडली ऑप्शन खोजने ही पड़ते हैं। जो ना केवल कमरे को एक नई वाइब्स दे बल्कि सुंदर भी दिखे। जैसे त्योहारों में घर को वाइब्रेंट और चमकीले रंगों से सजाने का दिल कर रहा तो पेंटिंग कराने या फर्नीचर पर पैसे खर्च करने की बजाय इन छोटी चीजों पर समय लगाएं। घर अपने आप सुंदर दिखेगा।

कुशन और सोफा कवल चेंज करें

रंग-बिरंगे कुशन कवर मार्केट में खूब मिल जाएंगे। लेकिन आपके पास पहले से ही ढेर सारे कुशन कवर हैं तो बस किसी सिंगल कलर के कवर पर कलरफुल और मिरर वर्क वाली लैस को लाकर सिलें या सिलाएं। बस कुछ ही समय में सोफे पर सजे ये रंग-बिरंगे, त्योहारों की वाइब्स दे रहे कुशन कवर ड्राईंग रूम को सजा देंगे।

पेंटिंग नहीं छोटे वॉल पेपर के पीस लगाएं

अब पूरे घर में पेटिंग तो संभव ही नहीं है क्योंकि ये समय और पैसे दोनों की डिमांड करते हैं। वहीं वॉलपेपर भी पूरे कमरे के बदलना कई बार मुश्किल होता है। ऐसे में लेटेस्ट आइडिया है कि आप किसी खास कोने जैसे लिविंग रूम में सोफे के कॉर्नर की दीवार या फिर फ्रंट डोर से एंट्री पर सामने की दीवार जिसके पास सोफा रखा हो उस जगह पर किसी खास आर्ट पीस वाले वॉल पेपर का छोटा चौकोर या फिर किसी भी शेप का वॉल पेपर चिपकाएं। कमरे के कोने में किया गया ये छोटा सा बदलाव घर में त्योहार वाली वाइब्स देगा।

मिरर वाली लैस से होगा कमाल

घर का एक कोना आपको त्योहारों की रंग-बिरंगी वाइब्स देने वाला चाहिए तो बस कुछ मिरर वाली लैस और लटकन की जरूरत होगी। अब ये लैस पुरानी साड़ी या दुपट्टे की भी हो सकती है और लटकन भी पुराना मिल सकता है। इन सबको दीवार पर थोड़ा आर्टिस्टिक तरीके से चिपकाएं। घर को एक नया डेकोर मिलेगा।

डायनिंग टेबल को सजा दें

घर का कोई भी कोना खाली नहीं और डायनिंग टेबल पर ढेर सारे सामान फैले है। तो बस इस डायनिंग टेबल को ही सजा दें। इसे देखते ही पूरे कमरे की वाइब्स बदल जाएगी। टेबल पर कलरफुल कपड़ा बिछाएं या छोटे रंग-बिरंगे कलरफुल शीट बिछा दें। साथ ही किसी बाउल में फूल डालकर रख दें और आसपास दीये जला दें। या फिर वो फ्लोटिंग कैंडल जलाएं। ये घर को सुंदर दिखाने में मदद करेंगे।

छोटे स्टूल भी सजावट में करेंगे मदद

आपके पास छोटे स्टूल होंगे तो इनकी मदद से भी घर की सजावट की जा सकती है। सोफों के किनारों पर इन स्टूल को रखें और उन पर फूलों, गुलदस्तों या फिर कलरफुल कपड़ों की सजावट करें। कमरे के कोने में रखा एक छोटा सा स्टूल भी जब फेस्टिवल वाले रंग में रंगा दिखता है तो हर किसी का ध्यान अट्रैक्ट करता है।

छोटी चीजों पर करें थोड़ा सा खर्च

घर के बजट से थोड़ी रकम निकालकर आप प्यारा सा लैंप, दीया या कोई डेकोरेटिव बाउल खरीदें। छोटा सा सामान घर के कोने को सजाता है और त्योहारों पर अच्छा फील कराता है। तो इस फेस्टिवल सीजन में बहुत ज्यादा खर्च कर घर की दीवारों को पेंट करने या फर्नीचर बदलने के बारे में ना सोचें बल्कि जो सामान है उसे ही क्रिएटिव तरीके से फेस्टिवल के रंग में रंग दें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN