Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ‘द वन’ के लिए तमन्ना को मिली सिद्धार्थ मल्होत्रा से आधी रकम,...

‘द वन’ के लिए तमन्ना को मिली सिद्धार्थ मल्होत्रा से आधी रकम, जानें-सुनील ग्रोवर, मनीष पाल, श्वेता तिवारी ने कितना वसूला

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/26/1200x900/__the_vvaan_1790409386253_dTVP_1790409386387_sZuT_0fce1131-75fe-4c65-8f5a-869549695654_2R7H.jpg

‘द वन’ के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है।

The Vvaan: Force of the Forrest Cast Fees: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है। ‘द वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ साल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। फिल्म के पोस्टर और कॉन्सेप्ट ने पहले ही दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है। हर कोई फिल्म के रिलीज का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में ये फिल्म 25 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के निर्देशक दीपक कुमार मिश्रा और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म की निर्माता एकता कपूर, शोभा कपूर और अरुणाभ कुमार हैं। फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। इसी बीच फैंस के बीच ‘द वन’ के स्टार्स की फीस जानने को लेकर क्रेज बना हुआ है। तो चलिए जानते हैं किस स्टार्स को कितनी ज्यादा फीस मिली और किसे कम?

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ कास्ट की फीस

सिद्धार्थ मल्होत्रा

फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल प्ले कर रहे हैं। इस फिल्म ने 12 करोड़ फीस चार्ज की है। सिद्धार्थ इस फिल्म के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं।

तमन्ना भाटिया

मूवी में तमन्ना भाटिया, सिद्धार्थ के अपोजिट लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में तमन्ना की एक्टिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। खास तौर पर उनके छठ गीत में उनकी परफॉर्मेंस की। इस फिल्म के लिए उन्हें 5 करोड़ फीस मिली है। बता दें कि सिद्धार्थ और तमन्ना की साथ में ये पहली फिल्म है।

सुनील ग्रोवर

मूवी में कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर भी फिल्म में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए उन्हें 2 करोड़ फीस मिली है।

मनीष पॉल

‘द वन’ मनीष पॉल में एक खास रोल में हैं। उनकी फीस के बारे में बताएं तो उन्हें 90 लाख मिले हैं।

श्वेता तिवारी

टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भी फिल्म में नजर आ रही हैं। अपने रोल के लिए उन्हें 70 लाख रुपए फीस मिली है।

अनूप सोनी

क्राइम पेट्रोल होस्ट अनूप सोनी भी फिल्म में दमदार रोल में नजर आएंगे। उन्हें 60 लाख रुपए मिले हैं।

पहले दिन की इतनी कमाई

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ये एक एक्शन एडवेंचर फैंटेसी फिल्म है। फिल्म में बिहार के ‘चमत्कारी मंदिर’ को दिखाया गया है। साथ ही इसमें छठ पूजा की आस्था को दिखाते हुए गाना भी है। मूवी के डे वन कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk के अनुसार, इसने शुक्रवार को 8.00 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन करीब 9.6 करोड़ हो गया है।

बिहार के 400 साल पुराने मंदिर पर बनी है फिल्म

‘द वन’ की कहानी बिहार के एक पुराने मंदिर वन देवी पर बनी है। डायरेक्टर दीपक मिश्रा ने खुद इस बारे में बताया था। दीपक ने बताया था कि पटना के पास एक वन देवी मंदिर है और वहां की ये सच्ची स्टोरी है। दीपक ने बताया था कि वन देवी मंदिर करीब 400 साल पुराना है। वहां, सूर्यास्त के बाद और मंदिर के कपाट बंद होने के बाद कोई नहीं जाता है। इतना ही नहीं पुजारी भी वहां नहीं रहते हैं। ऐसा कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद वहां वन देवी परिसर में घूमती हैं। सिद्धार्थ की यह पहली सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है। इससे पहले सिद्धार्थ ने कभी सुपरनेचुरल फिल्म नहीं की है। हालांकि तमन्ना भाटिया पहले भी सुपरनेचुरल फिल्म में काम कर चुकी हैं।

(नोट: ये आंकड़े मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं और इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN