Home rss business hindi दनादन पैसे छाप रहा यह शेयर, 9 महीने में ही ₹1 करोड़...

दनादन पैसे छाप रहा यह शेयर, 9 महीने में ही ₹1 करोड़ हुआ निवेश, समझें कैसे

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

मुख्य बातें

  • सोमवार, 5 अक्टूबर को कारोबार के दौरान शेयर 4% तक चढ़कर 989.70 रुपये के 52 वीक के नए हाई पर पहुंच गया
  • इससे पहले शेयर लगातार तीन कारोबारी दिनों में अपर सर्किट में बंद हुआ था

Multibagger Stock: शेयर बाजार में सही स्ट्रैटेजी और धैर्य के साथ निवेश करके करोड़पति बना जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारे में बता रहे हैं जिसने अपने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न देकर मालामाल कर दिया है। यह शेयर- स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज (Sterlite Technologies) का है। बता दें कि स्टरलाइट टेक्नोलॉजीज के शेयर ने इस साल अपने निवेशकों को चौंका देने वाला रिटर्न दिया है।

सोमवार, 5 अक्टूबर को कारोबार के दौरान शेयर 4% तक चढ़कर 989.70 रुपये के 52 वीक के नए हाई पर पहुंच गया। इससे पहले शेयर लगातार तीन कारोबारी दिनों में अपर सर्किट में बंद हुआ था। कंपनी एआई, डेटा सेंटर, FTTx, ग्रामीण और एंटरप्राइज नेटवर्क के लिए ऑप्टिकल फाइबर और कनेक्टिविटी सॉल्यूशन देती है।

शेयरों में तेजी की वजह

शेयर की तेजी के पीछे कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर भी अहम वजह है। 1 अक्टूबर को कंपनी ने बताया कि उसकी एक पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी ने एक बड़े हाइपरस्केल ग्राहक के साथ लान्ग टर्म का सप्लाई एग्रीमेंट किया है। इसके तहत 2026 से 2030 तक ऑप्टिकल कनेक्टिविटी प्रोडक्ट्स की सप्लाई की जाएगी। मौजूदा कीमतों के आधार पर इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल संभावित वैल्यू करीब 1.2 अरब डॉलर यानी लगभग 10,000 करोड़ रुपये है।

2026 में अब तक करीब 860% की तेजी

शेयर के रिटर्न की बात करें तो 2026 में अब तक इसमें करीब 860% की तेजी आ चुकी है। यानी 31 दिसंबर 2025 को इसमें लगाए गए 10.4 लाख रुपये अब करीब 1 करोड़ रुपये के हो गए होते। पिछले छह महीने में भी शेयर 450% से ज्यादा चढ़ चुका है। इस साल 27 जनवरी को शेयर ने 84.65 रुपये का 52 वीक का निचला स्तर बनाया था। मौजूदा भाव से यह उस स्तर से करीब 1,069% ऊपर है।

एनालिस्ट की राय

ब्रोकरेज फर्म निर्मल बांग इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का मानना है कि शेयर में अभी और तेजी की गुंजाइश है। ब्रोकरेज ने शेयर पर ‘Buy’ रेटिंग के साथ 1,340 रुपये का टारगेट दिया है। यानी मौजूदा स्तर से करीब 40% और तेजी की संभावना जताई गई है। ब्रोकरेज के मुताबिक एआई और डेटा सेंटर का बढ़ता कारोबार, सरकार के ब्रॉडबैंड प्रोजेक्ट और 5G/6G नेटवर्क का विस्तार कंपनी की ग्रोथ को आगे बढ़ा सकते हैं।

निर्मल बांग के मुताबिक कंपनी का कारोबार आने वाले सालों में तेजी से बढ़ सकता है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY27 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 103% बढ़कर 9,625.6 करोड़ रुपये और FY29 तक 16,828.8 करोड़ रुपये पहुंच सकता है। डेटा सेंटर से जुड़े ज्यादा मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स और ऑप्टिकल फाइबर की बढ़ती मांग से कंपनी के मुनाफे में भी सुधार की उम्मीद है। हालांकि, शेयर में इतनी तेज तेजी के बाद निवेशकों को जोखिम और ऊंचे वैल्यूएशन को ध्यान में रखकर ही कोई फैसला लेना चाहिए।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN