Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार नाना पाटेकर को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे अनुपम खेर, बोले- ये...

नाना पाटेकर को याद कर फूट-फूटकर रोने लगे अनुपम खेर, बोले- ये गलत है, उन्हें नहीं जाना था

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/10/08/1200x900/anpp_1791446797046_fPzX_1791446809424_PYSj_97716b69-6d30-4b5c-9fef-92ceedd876a5_z3zO.jpg

अनुपम खेर ने नाना पाटेकर के निधन पर अपने दिल की बात रखी है। अनुपम ने कहा कि वह नाना को काफी मिस करेंगे। वह इस दौरान अपने आंसू तक नहीं रोक पाए।

नाना पाटेकर का 8 अक्टूबर को निधन हो गया है। एक्टर का निधन गोवा में कार्डियक अरेस्ट से हुआ। नाना के निधन से पूरी इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा कि नाना अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। नाना के निधन पर अब अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर अपने दिल की बात कही है। अनुपम इस दौरान इतने इमोशनल हो जाते हैं कि वह रोने तक लगते हैं।

अनुपम ने क्या कहा

वीडियो में अनुपम कहते हैं, ‘मैं अपना शो कर रहा था और जैसे ही मैं शो से बाहर आया, मुझे नाना पाटेकर के बारे में पता चला। ये तो विश्वास ही नहीं हो पा रहा। मैं देश से हजारों मील हूं और इससे ज्यादा दुखद खबर कुछ मिल ही नहीं सकती थी। लोगों की ताली बज रही थी, स्टैंडिंग ओवेशन मिल रही थी, लेकिन विंग में आकर पता चला कि नाना नहीं रहे।’

नाना के लिए गाते थे गाना

अनुपम ने कहा कि नाना जब गुस्सा करते थे तो मैं गाना गाता था कि ओ मेरे नाना रे नाना रे नाना रे। दे दूंगा जान खफा मत होना रे। नाना का सबसे बड़ा दिल था। उनका जो गुस्सा था वो काइंडनेस थी। कुछ लोगों को देखकर लगता है वो 100-150 साल रहेंगे तो नाना उनमें से थे।

अनुपम ने फिर कहा कि मैं ज्यादा जोर-जोर से बोल रहा हूं ताकि अपने दुख को दबा सकूं। नाना को नहीं जाना चाहिए था, गलत है।

रोने लगे अनुपम खेर

इसके बाद अनुपम अचानक रोने लगते हैं और बोलते हैं कि उनकी डांट में उनका अपनापन था। वह बिना बात कर डांट देते थे और कभी तो अचानक फोन करते थे कि क्या काम करता है यार, कैसे करता है मुझे बता। मुझे नहीं पता मुझे इस पर कैसे रिएक्ट करना है। मैं उनके 2 महीने पहले मिला था और उन्होंने कहा था कि अनुपम तू बड़ा दिलेर आदमी है। तू दुनिया से पंगा लेता है। मैंने कहा था कि आपसे ही सीखा है।

नाना का जाना मेरे लिए काफी शॉकिंग है। वह सिर्फ 75 के थे। उनके नाम से ही लगता था कि ये लार्जर देन लाइफ करेक्टर है। जब मैं बहुत साल पहले उनसे मिला था तब उन्होंने मुझे कहा था कि तूने कैसे किया सारांश मैं तो नहीं कर सकता था। मैं नाना को बहुत मिस करूंगा। ये मेरे लिए काफी मुश्किल है। वो देशभक्त थे।

वीडियो शेयर कर अनुपम का इमोशनल मैसेज

अनुपम ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा, ‘नाना पाटेकर द ग्रेटेस्ट। कुछ घंटे पहने मुझे ये खबर मिली कि भारतीय सिनेमा के दिग्गज एक्टर और इंसान का निधन हो गया है। मेरा शो था और उसके बाद मैं सबसे मिल रहा था, फोटोग्राफ क्लिक कर रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर मैं इस दुख को अपने अंदर रख रहा था। लेकिन मुझे लगता है कि नाना भी शायद यही चाहते कि मैं अपना काम करूं। अपनी जिम्मेदारी निभाऊं। मुझे उनको लेकर बस यही लाइन याद आती है कि अरे तो क्या हो गया? मर गया तो कौन सी बड़ी बात है? सभी मरते हैं।’

अनुपम ने आगे लिखा, ‘मैं आपको बहुत मिस करूंगा और जब भी आपको मिस करूंगा तो आपकी फिल्में देखंगा। अलविदा मेरे दोस्त, नाना पाटेकर।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN