Source :- LIVE HINDUSTAN

Smell fresh without perfume: गर्मी में हर रोज महंगे और लांग लास्टिंग परफ्यूम, डियो लगाकर थक चुके हैं लेकिन बॉडी से पसीने की स्मेल खत्म नहीं होती। तो परफ्यूम बदलने की बजाय अपने रूटीन में इन 4 आदतों को अपनाएं। जो आपकी बॉडी को गर्मी में बगैर परफ्यूम फ्रेश महकाने में मदद करेगी।

गर्मियों में फ्रेश रहना और हर वक्त महकते रहना कई बार मुश्किल हो जाता है। ऐसे में पसीने की स्मेल को खुद से दूर करने के लिए ज्यादातर लोग परफ्यूम, डियोडरेंट वगैरह लगाते हैं। लेकिन कौन सा परफ्यूम आपकी बॉडी के साथ मिलकर प्लीजेंट फ्रेगरेंस देगा और आपको महकाएगा, ये जानना मुश्किल है क्योंकि कई बार जो महक आपको अच्छी लग रही होती है वो सामने वाले को तीखी और भड़काऊ लग सकती है। ऐसे में खुद को कैसे सटल तरीके से हमेशा फ्रेश और नेचुरली स्मेल करने वाला बनाकर रखा जाए। इस काम में ये 4 आदतें आपकी मदद करेंगी। जान लें वो कौन सी आदतें है जो नेचुरली प्यारी सी महक देगा।

राइट डाइट

खानपान का असर केवल हेल्थ पर नहीं होता बल्कि ये आपके शरीर की स्मेल को भी प्रभावित करता है। रिसर्च कहती है कि अगर आप क्लीन, नेचुरल और सस्टेनेबल सोर्स से फूड खाते हैं और अपनी गट को ज्यादा से ज्यादा हल्का रखते हैं, गट पर ज्यादा दबाव नहीं डालते हैं तो इससे बॉडी से नेचुरल स्मेल आती है। जब आप शरीर को हाइड्रेट रखते हैं, हरी सब्जियां और फल खाते हैं, प्रोसेस्ड फूड्स को कम से कम खाते हैं तो इससे शरीर की महक बदलती है और आपके शरीर में मौजूद बैक्टीरिया बदबू नहीं करते हैं।

राइट फैब्रिक

केवल खानपान से काम नहीं चलेगा जरूरी है कि आप अपने कपड़ों का भी ध्यान रखें। ऐसे कपड़े जो शरीर के पसीने को सोखते नहीं हैं वो ज्यादा बदबू करते हैं और उन्हें पहनने पर बॉडी भी बदबू करती है। वहीं शरीर का पसीना सोख लेने वाले कपड़े जैसे कॉटन और लिनेन और सिल्क वगैरह पहनने पर बॉडी में पसीना ट्रैप नहीं होता और बदबू नहीं रह जाती। जिसकी वजह से आप ज्यादा नेचुरली फ्रेश महकते हैं और परफ्यूम की जरूरत नहीं पड़ती।

रात को जरूर नहाएं

दिनभर पसीना और धूल-मिट्टी शरीर पर रहती है। ऐसे में जब आप रात को नहाते हैं तो वो सारी गंदगी, बैक्टीरिया धुल जाती है। वहीं रिसर्च में भी पता चला है कि मॉर्निंग में नहाना केवल आपको फ्रेश स्मेल करने में मदद नहीं करता बल्कि जब आप रात को नहाते हैं तो किसी भी तरह के पसीने और गंदगी को शरीर में ट्रैप होने से रोक देते हैं। साथ ही रात को आपके बेडशीट्स गंदे नहीं होते और बॉडी में स्मेल फ्रेश बनी रहती है।

कॉफी-चाय,एल्कोहल से दूरी

अगर आप उन लोगों में शामिल हैं जो मॉर्निंग की शुरुआत एक कप कॉफी और चाय से करते हैं। तो आपके शरीर में स्मेल आना तय है। एक्सपर्ट के मुताबिक कैफीन, रेड वाइन और दूसरे एल्कोहल बेस्ड ड्रिंक्स शरीर में ज्यादा पसीना निकलने को ट्रिगर करते हैं। तो अगर आप नेचुरली फ्रेश स्मेल चाहते हैं तो कैफीन को कम से कम कंज्यूम करें। चाय-कॉफी की बजाय ऐसे ड्रिंक्स पिएं जो टेस्ट देने के साथ साइड इफेक्ट ना दे।

शरीर में नेचुरली फ्रेश स्मेल चाहते हैं तो लांग लास्टिंग, महंगे और अलग-अलग खुशबू वाले परफ्यूम की जरूरत नहीं होती बल्कि इन 4 नेचुरल हैबिट से आप अपने कीमती पैसों को बचाकर भी बगैर परफ्यूम महक सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN