Home National news hindi फ़्लाईदुबई: चाकू से हमले के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छर की हेल्थ...

फ़्लाईदुबई: चाकू से हमले के बाद भारतीय पायलट स्मित मच्छर की हेल्थ से जुड़ा अपडेट सामने आया

8
0

Source :- BBC INDIA

स्मित मच्छर

सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास ने फ़्लाईदुबई में सवार भारतीय कैप्टन स्मित मच्छर की सेहत से जुड़ा अपडेट साझा किया है.

दूतावास ने बताया है कि पायलट सऊदी अरब के ताबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत स्थिर है.

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “दूतावास फ्लाईदुबई की उड़ान के बहादुर भारतीय पायलट स्मित मच्छर की सेहत पर नज़र रखे हुए है. वह उत्तर-पश्चिमी सऊदी अरब के ताबुक शहर के एक अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें ज़रूरी इलाज मिल रहा है.”

दूतावास ने बताया, “उनकी सेहत की पूरी जानकारी का इंतज़ार है, लेकिन बताया गया है कि उनकी हालत स्थिर है. हमें उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द अपनी चोटों से ठीक हो जाएंगे. हम उनके परिवार के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा दिलाते हैं कि हम सऊदी अधिकारियों के साथ उनकी सेहत की जानकारी लेते रहेंगे. उनके इलाज के लिए हर संभव मदद करेंगे.”

इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्मित मच्छर की तारीफ़ करते हुए उन्हें ‘हीरो’ बताया था.

घटना बुधवार की है, जब दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद सऊदी अरब मुड़ गई और वहीं लैंडिंग की.

कॉकपिट में एक पायलट ने दूसरे पर चाकू से हमला कर दिया. जिस पायलट पर हमला हुआ, वो भारतीय हैं. हालांकि, कथित हमले के पीछे का मकसद क्या था, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई.

SOURCE : BBC NEWS