Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/07/06/1200x900/KKpo_1783339345419_1783339349043_337aad36-472b-4546-9e58-19371ec5c907.jpgकरिश्मा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इंडियाज बेस्ट डांसर्स 5 के सेट का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सेट पर चारों तरफ पानी भरा हुआ है।
मुंबई का बिगड़ता मौसम आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्रिटीज के लिए भी जी का जंजाल बन गया है। शहर में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स के घरों के बाहर बेहिसाब पानी जमा हो गया है और बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं, वहीं करिश्मा कपूर भी गंदे पानी से गुजरकर शूटिंग करने को मजबूर हैं। मालूम हो कि करिश्मा कपूर अभी रियलिटी टीवी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ को जज कर रही हैं और उन्होंने एक वीडियो पोस्ट करके दिखाया है कि कैसे कास्ट एंड क्रू को भारी बारिश के बीच काम करना पड़ रहा है।
मूसलाधार बारिश में भी जारी है शूटिंग
करिश्मा कपूर ने जो वीडियो पोस्ट किया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि सेट के बाहर जलभराव हो चुका है और पानी ऐसे बह रहा है जैसे बाढ़ के हालात बनने जा रहे हों। मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश के मद्देनजर मुंबई और बीएमसी के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया है। बीएमसी ने लोगों को सलाह दी है कि वे बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें। करिश्मा कपूर ने भारी बारिश के बीच भी काम जारी रखने की अपनी और मेकर्स की डेडिकेशन को दिखाते हुए हैश टैग इंडियाज बेस्ट डांसर्स 5 पर लिखा- मुंबई की बरसात।
एक्ट्रेस ने इंस्टा पर पोस्ट किया वीडियो
एक तरफ करिश्मा कपूर ने यह वीडियो पोस्ट करके अपने दादा राज कपूर की कही बात – कि द शो मस्ट गो ऑन को एक बार फिर साबित कर दिया है, वहीं मुंबई भी हर साल यह साबित कर देती है कि चाहे हालात कितने ही खराब हों, यह शहर नहीं रुकता। बात वर्क फ्रंट की करें तो करिश्मा कपूर के अलावा जावेद जाफरी, गीता कपूर, टेरेंस लुईस इस शो को जज करते हैं। भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मेकर्स ने शूटिंग कैंसिल नहीं की है और काम जारी है। हालांकि सेट पर सुरक्षा के सभी उपाय किए गए हैं।
वर्क फ्रंट पर क्या कर रही हैं करिश्मा?
बता दें कि करिश्मा कपूर हाल ही में अंशुला कपूर की मेहंदी सेरिमनी में नजर आई थीं। वह इस खास मौके पर बॉलीवुड सेलेब्रिटी बोनी कपूर, संजय कपूर, अर्जुन कपूर, शनाया कपूर, सुनीता कपूर, अनिल कपूर, सोनम कपूर के साथ पोज देते नजर आईं। करिश्मा कपूर पिछली बार साल 2024 में आई फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ में नजर आई थीं। इसी साल उनकी वेब सीरीज ब्राउन जी5 पर रिलीज हुई थी, इस सीरीज में उनके काम को काफी सहारा गया। इसमें उनके साथ सूर्या शर्मा, सोनी राजदान और हेलेन भी अहम किरदार निभाते नजर आए थे।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




