Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पति-बेटे संग पहुंचीं माधुरी दीक्षित, अरिन...

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पति-बेटे संग पहुंचीं माधुरी दीक्षित, अरिन के साथ दिखी डिंपल गर्ल, दिखी गजब केमेस्ट्री

4
0

Source :- KHABAR INDIATV

मनीष मल्होत्रा हर साल दिवाली से पहले अपने घर में ग्रैंड दिवाली पार्टी होस्ट करते हैं, जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगता है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। गुरुवार, 5 नवंबर को मनीष मल्होत्रा ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए प्री-दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें करीना कपूर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, शाहीन भट्ट, दिशा पाटनी, काजोल, सुहाना खान, खुशी कपूर सहित फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारे शामिल हुए। माधुरी दीक्षित भी अपने पति श्रीराम नेने और बेटे अरिन के साथ मनीष मल्होत्रा की प्री-दिवाली पार्टी में पहुंचीं, जहां उनके साथ एक मिस्ट्री गर्ल भी नजर आई, जिसे लेकर अब सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।

मिस्ट्री गर्ल संग दिखे माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन

गुरुवार को मनीष मल्होत्रा ने अपने मुंबई स्थित घर में दिवाली पार्टी होस्ट की, जिसमें माधुरी दीक्षित ने भी शिरकत की। माधुरी के साथ उनके पति श्रीराम नेने और बड़े बेटे अरिन भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में पहुंचे, लेकिन सबकी नजरें उनके साथ पहुंची मिस्ट्री गर्ल पर टिक गईं, जिन्हें अरिन बहुत ही प्यार से निहार रहे थे। जिस तरह अरिन मिस्ट्री गर्ल के साथ पोज देते और उन्हें निहारते दिखे, उनका अंदाज देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर अंदाजा लगा रहे हैं कि हो न हो ये लड़की अरिन की गर्लफ्रेंड हो सकती है। कई ने कमेंट करते हुए इसी तरफ इशारा किया है। एक ने कमेंट में लिखा- ‘गर्लफ्रेंड के साथ अरिन।’ वहीं एक ने लिखा- ‘माधुरी दीक्षित को सास बनते देखना, मैं सोच भी नहीं सकती।’ एक अन्य ने लिखा- ‘वह पूरी तरह से उस पर फिदा हैं।’

गुलाबी साड़ी में छाईं माधुरी दीक्षित

इवेंट के लिए माधुरी दीक्षित ने सिल्वर जरी बॉर्डर वाली गुलाबी रंग की साड़ी पहनी थी, जिसके साथ उन्होंने मैचिंग कॉर्सेट ब्लाउज पहना था। अपना लुक उन्होंने सिल्वर झुमकों और मैचिंग पोटली बैग के साथ कम्प्लीट किया। श्रीराम नेने ने ऑल व्हाइट लुक कैरी किया थाऔर अरिन ने ग्रे कलर का इंडो-वेस्टर्न शर्ट और ब्लैक पैंट पहना था। वहीं उनके साथ नजर आई मिस्ट्री कर्ल ने काले रंग का लहंगा पहना था, जिस पर मल्टी-कलर में चमकीला काम था।

माधुरी दीक्षित का वर्क फ्रंट

माधुरी दीक्षित के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार नेटफ्लिक्स की कॉमेडी ड्रामा ‘मां बहन’ में नजर आई थीं, जिसमें उनके साथ तृप्ति डिमरी, धरना दुर्गा और रवि किशन भी मुख्य भूमिका में थे। ये फिल्म जून में रिलीज हुई थी और इससे पहले माधुरी ‘भूल भुलैया 3’ में दिखाई दी थीं। हाल ही में माधुरी एक वीडियो को लेकर भी चर्चा में रहीं, जिमसें वह शरवरी वाघ के साथ ‘ये प्रेम मोल लिया’ के टाइटल ट्रैक पर थिरकती नजर आईं। शरवरी ने खुद ये वीडियो शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने अभिनेत्री को लेकर अपना प्यार जाहिर किया था।

ये भी पढ़ेंः रिलीज होते ही ‘रामायण’ ने मचाया तहलका, पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, फिर भी एक मामले में ‘आदिपुरुष’ से रह गई पीछे

Latest Bollywood News

SOURCE : KHABAR INDIATV