Home LIFESTYLE NEWS HINDI महिलाओं में हार्ट अटैक के 4 लक्षण! डॉक्टर सूद ने बताया...

महिलाओं में हार्ट अटैक के 4 लक्षण! डॉक्टर सूद ने बताया बहुत कम लोग जानते है

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

महिलाओं में आने वाले हार्ट अटैक से पहले जो लक्षण दिखते हैं वो कई बार इतने सामान्य होते हैं कि उन्हें लोग इग्नोर कर देते हैं। लेकिन फिजिशयन डॉक्टर सूद का कहना है कि इन 4 लक्षणों पर ध्यान दें क्योंकि ये हार्ट अटैक आने की निशानी होते हैं।

हार्ट अटैक का जिक्र आते ही लोगों को याद आता है कि किसी के सीने में दर्द हो रहा हो और सांस लेने में दिक्कत हो, लेकिन जरूरी नहीं कि हर किसी को सीने में तेज दर्द होने के साथ ही हार्ट अटैक आ रहा हो। खासतौर पर महिलाओं के साथ तो ये कंडीशन बिल्कुल नहीं बनती बल्कि ये कह सकते हैं कि महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण बिल्कुल अलग होते हैं, जो हार्ट अटैक के लक्षणों से मैच भी नहीं करते। इस बारे में डॉक्टर कुनाल सूद ने महिलाओं में हार्ट अटैक से जुड़े ऐसे ही 4 लक्षणों के बारे में बताया है जिसके बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी होती है। इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर जानकारी दे रहे एंथियोलॉजिस्ट एंड इंटरवेंशनल पेन मेडिसिन फिजिशयन ने बताया कि ये लक्षण काफी सामान्य लगते हैं लेकिन इन्हें क्यों नहीं इग्नोर करना चाहिए।

सीने में दबाव महसूस करना

हार्ट अटैक के कुछ सबसे सामान्य लक्षणों में सीने में दर्द शामिल है। महिलाओं में भी ये लक्षण नजर आते हैं और महिलाएं अक्सर सीने में दर्द, डिसकंफर्ट, दबाव महसूस करती है। ऐसा महसूस होता है जैसे कोई सीने में भारी चीज रखी हो या फिर कोई निचोड़ रहा है। इस तरह की परेशानी महिलाओं को हार्ट अटैक के पहले महसूस होती है।

शरीर के कई हिस्सों में दर्द

महिलाओं में शरीर के ऐसै हिस्सों में दर्द महसूस होता है जो दिखने में हार्ट से किसी तरह से जुड़े हुए नहीं लगते। जैसे जबड़े, गर्दन, बाजूएं और कई बार पीठ में भी दर्द महसूस होता है। इस तरह के दर्द को कई बार महिलाएं और घर के सदस्य दूसरी परेशानियों से जोड़ते हैं लेकिन हार्ट अटैक के लक्षणों के तौर पर नहीं देखते। केवल सीना ही नहीं अगर दर्द और डिसकंफर्ट एक हाथ या दोनों हाथ में हो रहा, गर्दन, पीठ, जबड़ा या फिर पेट में तो इसे हल्के में ना लें।

सांस लेने में दिक्कत

महिलाओं में हार्ट अटैक के वार्निंग लक्षणों में से एक लक्षण सांस लेने में दिक्कत होना भी है। इस दौरान कई बार दूसरे लक्षण भी नजर नहीं आते और केवल सांस लेने में तकलीफ महसूस होती है।

पसीना, चक्कर, उल्टी आना

महिलाओं में हार्ट अटैक आने के लक्षण कुछ बेहद अलग होते हैं, जिनके बारे में लोग ध्यान नहीं देते। जैसे सिर में दर्द, चक्कर, उल्टी-मितली आना, ठंडा पसीना होना, ये सारे लक्षण सीधे तौर पर हार्ट से जुड़े नहीं दिखते लेकिन ये शरीर के चेतावनी वाले लक्षण हैं जिन्हें हल्के में लेना या इग्नोर करना ठीक नहीं है।

डॉक्टर का कहना है कि ठंड के साथ पसीना होता, मितली आना, चक्कर आना कई बार लोग इसे फ्लू या स्ट्रेस समझ लेते हैं लेकिन जब ये सारी चीजें अचानक हो तो इस पर ध्यान दें। कई बार महिलाएं इसे एसिड रिफ्ल्क्स,फ्लू या फिर उम्र होने पर होने वाली समस्या समझ लेती हैं। लेकिन अपने शरीर के लक्षणों को सही समय पर पहचानने की जरूरत होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN