Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/01/1200x900/Uncha_Lamba_K_1780301643973_1780301649083_c11b5266-c3f4-4cd0-ae3a-905cc0ec98a5.jpgWelcome to the Jungle Song: अक्षय कुमार और दिशा पाटनी की अपकमिंग फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ का गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। रिलीज के साथ ही लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया है।
Welcome to the Jungle Song: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रमोशन में मेकर्स और एक्टर्स पूरी जान झोंक रहे हैं। टीजर और ट्रेलर के बाद अब फिल्म के गाने भी रिलीज होने शुरू हो गए हैं। ट्रेलर में ही इस बात का अंदाजा लग गया था कि इस पार्ट में पार्ट-1 वाल ही टाइटल सॉन्ग रीमेक करके वापस लाया जा रहा है, और अब ‘एक ऊंचा लंबा कद’ सॉन्ग को भी मेकर्स ने नए वीडियो और मामूली बदलावों के साथ रिलीज कर दिया है। दूसरा रीमेक सॉन्ग आने के बाद दर्शकों में खुशी से ज्यादा गुस्सा देखने को मिला। मिनटों में सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू हो गई।
ट्रोल हुआ अक्षय कुमार का नया गाना
अक्षय कुमार ने फिल्म का यह गाना अपनी X पोस्ट पर शेयर करते हुए लिखा, ‘आपने इसे एक बार सुना था और अब तक इसकी खुमारी कायम है। अब वही वाइब हम जंगल में भी लेकर आ रहे हैं। एक ऊंचा लंबा कद फॉरेवर।’ अक्षय कुमार की इस पोस्ट पर मिनटों में धड़ाधड़ कमेंट आने शुरू हो गए। एक यूजर ने लिखा, ‘वाहियात। अगर ऑरिजनल कंपोजिशन को बर्बाद करना आर्ट है तो फिर पूरा बॉलीवुड ही आर्टिस्ट है।’ दूसरे ने लिखा, ‘ऊंचा लंबा कद करीब 19 साल पुराना गाना है, फिर भी इसे मार्केटिंग के लिए इस्तेमाल करना पड़ रहा है।’ एक फॉलोअर ने कमेंट किया- मुझे यकीन नहीं हो रहा। मेकर्स ने वाकई इस फिल्म का नाम वेलकम टु द जंगल रखकर गाना रेगिस्तान में शूट किया है।
दिशा की कटरीना से हो रही तुलना
तमाम लोगों ने कटरीना की जगह दिशा पाटनी को कास्ट किए जाने की वजह से ट्रोलिंग की है। किसी ने लिखा कि क्या डाउनफॉल देखना पड़ रहा है। पहले कटरीना कैफ और अब इस प्लास्टिक डॉल को कास्ट किया है। वहीं दूसरे ने लिखा- दिशा कभी भी कटरीना को रिप्लेस नहीं कर पाएगी। इस तरह के ढेरों कमेंट लोगों ने किए हैं। बता दें कि साल 2007 में आई फिल्म ‘वेलकम’ की ज्यादातर स्टार कास्ट के साथ मेकर्स ने इस बार कई नए एक्टर्स को भी फिल्म के इस पार्ट में जगह दी है। अनीज बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म वेलकम की IMDb पर रेटिंग 7.5 थी, अब देखना होगा कि फिल्म ‘वेलकम टु द जंगल’ क्या कमाल कर पाती है।
15 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया
बात फिल्म के गाने की करें तो पार्ट-1 का गाना ‘एक ऊंचा लंबा कद’ आनंद राज आनंद और कल्पना पटवारी ने गाया था। गाने के बोल लिखे थे समीर ने और इसे कंपोज भी आनंद राज आनंद ने किया था। फिल्म के इस गाने को टाइम्स म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था और इसकी खुमारी ऐसी है कि अभी तक 15 करोड़ से ज्यादा बार इसे स्ट्रीम किया जा चुका है। वहीं फिल्म के इस पार्ट में जब इस गाने को मामूली बदलावों के साथ लाया गया है तो रिलीज के साथ ही इसकी ट्रोलिंग शुरू हो गई है। लेकिन फिल्म को यह गाना कितना फायदा पहुंचा पाएगा, यह तो वक्त ही बताएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN







