Source :- LIVE HINDUSTAN
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट करने की अंतिम डेट 25 सितंबर और लाइसेंस सस्पेंड होने का दावा वायरल है। जानिए Parivahan की असली जानकारी और क्या करना चाहिए।
अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस (DL) है और आपके मोबाइल पर भी ऐसा मैसेज आया है कि 25 सितंबर 2026 तक DL में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं कराया तो लाइसेंस ससपेंड या कैंसिल हो जाएगा, तो मैसेज को लेकर जल्दबाजी में परेशान होने की जरूरत नहीं है। इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर यह दावा तेजी से शेयर किया जा रहा है कि 25 सितंबर तक अगर आपका ड्राइविंग लाइसेंस मोबाइल नंबर से लिंक नहीं है तो वह कैंसिल हो जाएगा। Parivahan पोर्टल पर Driving Licence धारकों को अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखने के लिए जरूर कहा गया है, लेकिन ऐसी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है जिसमें कहा गया हो कि 25 सितंबर के बाद हर उस Driving Licence को अपने आप ससपेंड कर दिया जाएगा, जिसमें मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है।
सरकार ने मोबाइल नंबर अपडेट करने को क्यों कहा है
ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट रखने की बात जरूर आधिकारिक Parivahan सिस्टम पर मौजूद है। पोर्टल पर लाइसेंस होल्डर्स और रजिस्टर्ड मोबाइल ओनर से कहा गया है कि वे Vahan और Sarathi पोर्टल पर अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखें। सरकार के अनुसार, इससे रिकॉर्ड में मौजूद जानकारी पूरी, सही और अपडेटेड रखने में मदद मिलती है। इसके लिए ऑनलाइन सुविधा भी दी गई है, यानी सामान्य तौर पर मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं पड़ती। लेकिन इसे 25 सितंबर के बाद Licence अपने आप बंद होने की पक्की घोषणा के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
क्या 25 सितंबर के बाद DL Suspend हो जाएगा?
इकनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऐसी कोई पुष्टि नहीं है कि 25 सितंबर 2026 के बाद मोबाइल नंबर अपडेट नहीं होने पर देशभर के सभी ड्राइविंग लाइसेंस अपने आप ससपेंड कर दिए जाएंगे। इसलिए अगर आपने अभी तक मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया है तो सिर्फ इस वायरल मैसेज की वजह से यह न मानें कि आपका Licence आज से बंद हो जाएगा। हालांकि, इसका यह मतलब भी नहीं है कि मोबाइल नंबर अपडेट करने की जरूरत नहीं है।
मोबाइल नंबर अपडेट क्यों जरूरी है?
Driving Licence कई साल पहले बना हो तो संभव है कि उसमें दर्ज मोबाइल नंबर अब इस्तेमाल में न हो। कई लोगों का नंबर बदल चुका होता है, जबकि कुछ पुराने रिकॉर्ड में मोबाइल नंबर मौजूद ही नहीं हो सकता। ऐसे में ऑनलाइन ट्रांसपोर्ट सर्विसेज इस्तेमाल करते समय परेशानी आ सकती है। कुछ सेवाओं में OTP या दूसरे वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। सही मोबाइल नंबर रिकॉर्ड में रहने से जरूरी पाने में भी मदद मिल सकती है। यही वजह है कि Parivahan पोर्टल लोगों से अपना मोबाइल नंबर अपडेट रखने की अपील कर रहा है।
ऐसे वायरल मैसेज से रहें सावधान
Driving Licence के मोबाइल नंबर अपडेट से जुड़ी खबर के साथ एक और बात बेहद जरूरी है। अगर आपको WhatsApp, SMS या किसी सोशल मीडिया लिंक के जरिए Licence Update के नाम पर कोई वेबसाइट भेजी जाती है तो उस पर तुरंत अपनी जानकारी दर्ज न करें। आधिकारिक eChallan पोर्टल भी लोगों को सलाह देता है कि वे नकली वेबसाइट या ऐप से बचें और OTP, Password या Payment Details जैसी संवेदनशील जानकारी अनजान लिंक के जरिए साझा न करें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN




