Home मनोरंजन समाचार विक्रम भट्ट बोले, ऑब्सेशन की कहानी सुनकर मैं हंसा और सोचा ये...

विक्रम भट्ट बोले, ऑब्सेशन की कहानी सुनकर मैं हंसा और सोचा ये तो ‘राज’ है

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/22/1200x900/22_june_obsession_1782129478905_1782129484924_85252d0a-cfe0-4b2b-b159-4bf82f46cf51.jpg

आपने बॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘राज’ देखी है? इस फिल्म के डायरेक्टर विक्रम भट्ट का कहना है कि हॉलीवुड की हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ की कहानी ‘राज’ जैसी है।

‘1920’, ‘राज’, ‘हॉन्टेड 3डी’ जैसी हॉरर फिल्में डायरेक्ट करने वाले विक्रम भट्ट इस वक्त सुर्खियों में हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही में दिए इंटरव्यू में हॉलीवुड की ट्रेंडिंग हॉरर फिल्म ‘ऑब्सेशन’ पर कमेंट किया है। बता दें, ‘ऑब्सेशन’ इस वक्त भारत में सिनेमाघरों में लगी हुई है और इसने ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा प्रॉफिट कमाया है।

विक्रम भट्ट ने नहीं देखी हॉलीवुड फिल्म ‘ऑब्सेशन

विक्रम भट्ट ने फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने ‘ऑब्सेशन’ नहीं देखी है, लेकिन मेरे एक परिचित ने मुझे इसकी कहानी बताई है। मैंने बैठकर पूरी कहानी सुनी, मैं हंसा और मैंने यही सोचा कि ये तो ‘राज’ है। हां, ‘ऑब्सेशन’ में जो लड़की है वो ‘राज’ की मालिनी ही तो है।’ इसके बाद विक्रम भट्ट ने कहा, ‘देखिए, मेरा मानना है कि अगर आप अच्छी हॉरर फिल्म बनाओगे तो लोग देखने जरूर आएंगे। ‘ऑब्सेशन’ बहुत अच्छी फिल्म है।’

‘ऑब्सेशन’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘ऑब्सेशन’ को आईएमडीबी पर 8.1 रेटिंग मिली है। इस फिल्म को 10 करोड़ रुपये से कम के बजट में बनाया गया था और इसने सिर्फ इंडिया से 75.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। बता दें, अमेरिका में ये फिल्म साल 2025 में रिलीज हुई थी। वहीं इंडिया में साल 2026 में आई है।

‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ के कलेक्शन पर बोले विक्रम

विक्रम भट्ट की फिल्म ‘हॉन्टेड 3डी: इकोस ऑफ द पास्ट’ अभी 12 जून के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 10 दिनों में इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 17.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से इस फिल्म ने 20.48 करोड़ रुपये की कमाई की है। जब विक्रम से इस फिल्म के सक्सेस पर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा, ‘मेरे साथ पिछले कुछ समय में बहुत खराब-खराब चीजें हुईं। ऐसा लग रहा है कि भगवान ने इतने सारे दुखों के बाद खुशी दी है।’

हॉरर फिल्मों को सुपरस्टार्स की जरूरत क्यों नहीं होती?

कई हॉरर फिल्मों का निर्देशन करने के बाद, विक्रम भट्ट का मानना ​​है कि इस जॉनर की फिल्में, कमर्शियल फिल्मों से अलग हैं। इस जॉनर की फिल्मों में सुपरस्टार्स की जरूरत नहीं होती है। विक्रम बोले, ‘अगर आप हॉरर फिल्मों में हीरो को लेंगे, जिनकी काफी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जैसे अल्लू अर्जुन और राम चरण, तो फिल्म नहीं चलेगी।’

SOURCE : LIVE HINDUSTAN