Source :- LIVE HINDUSTAN
अगर आप चाहती हैं कि आपकी पर्सनालिटी में कुछ पॉजिटिव बदलाव हो तो आप यहां बताई जरूरी आदतों को फॉलो करना शुरू कर दें। ये 5 जरूरी आदतें आपको एक बेहतर इंसान बनाने में मदद कर सकती हैं।
हर व्यक्ति का अपना अलग व्यक्तित्व होता है। कुछ लोग शांत होते हैं जिन्हें अकेले या कम लोगों के साथ रहना पसंद होता है, जबकि कुछ लोग मिलनसार होते हैं, जिन्हें लोगों से बातचीत करना और सामाजिक तौर से हर जगह में शामिल होना अच्छा लगता है। आप चाहें शांत हो या फिर मिलनसार आपकी पर्सनालिटी ऐसी होनी चाहिए कि उससे हर कोई कुछ ना कुछ सीख। लाइफ हमेशा एक जैसी नहीं रहती है। रोजाना आपको कुछ नया सीखने और आगे बढ़ने का मौका मिलता है। ऐसे में हम 5 आदतें बता रहे हैं जो आपकी पर्सनालिटी को पॉजिटिव तरीके से बदलने में मदद कर सकते हैं। जानिए उन आदतों के बारे में।
1) जवाब देने से पहले रुकने की आदत डालें
- जब आपको गुस्सा आए, शर्मिंदगी महसूस हो, कोई आपकी आलोचना करे या आप बहुत एक्साइटेज हों, तो तुरंत जवाब देने के बजाय कुछ सेकंड के लिए रुकें। फिर 2 से 3 बार धीरे-धीरे सांस लें और खुद से सवाल करें और फिर बोलें। ऐसा करने से आप शांत, भावनाओं पर काबू रखने वाले और सोच-समझकर काम करने वाले व्यक्ति बनते हैं। आपकी इस आदत से लोग आपको समझदार और संयमित मानने लग सकते हैं। समय के साथ यह आदत आपके दिमाग को बिना सोचे-समझे जवाब देने के बजाय सही प्रतिक्रिया चुनने के लिए तैयार करती है।
2) हर दिन 20 मिनट तक पढ़ें और उस पर सोचें
पढ़ने का मतलब सिर्फ ज्ञान पाना नहीं है। सही किताबें आपको अलग-अलग नजरिए, व्यक्तित्व, अनुभवों और सोचने के तरीकों को सीखने का मौका देती हैं। रोजाना 20 मिनट तक पढ़ें और पढ़ने के बाद, एक ऐसा विचार लिखें जिसने आपकी सोच पर कोई छाप छोड़ी हो। ये आदत आपको ज्यादा सोच-समझकर बात करने वाला और अपनी बात अच्छे से कहने वाला व्यक्ति बना सकती है।
3) जो काम मुश्किल लगे उसे करें
- हर दिन जानबूझकर कोई एक छोटा सा काम करने से पर्सनालिटी पर असर हो सकता है। हर उस काम को करें जिसे करने का आपका मन न हो। जैसे आलस महसूस होने पर भी एक्सरसाइज करें, बातचीत से बचने के बजाय बातचीत शुरू करें, अलार्म बजने पर बार-बार स्नूज करने के बजाय उठ जाएं। ऐसा करने से धीरे-धीरे आपमें आत्म-अनुशासन और खुद पर भरोसा बढ़ता है।
4) ध्यान से सुनने की आदत डालें
ज्यादातर लोगों की ये आदत होती है कि सुनते समय वह अपना जवाब तैयार कर रहे होते हैं। अगर आप भी यही करते हैं तो इसके बजाय, समझने के लिए सुनने की कोशिश करें। जब कोई बात करे को बिना वजह बीच में न टोकें। इस आदत से आप ज्यादा समझदार, धैर्यवान और बातचीत में आसान इंसान बन जाते हैं और लोग अक्सर यह याद रखते हैं कि आपने उन्हें कितना समझा, न कि यह कि आप कितने प्रभावशाली लग रहे थे।
5) शाम को 5 मिनट का सेल्फ रिव्यू
सोने से पहले, खुद से बात करना जरूरी है। आपको अपने आपको सेल्फ रिव्यू करने से आपमें सेल्फ अवेयरनेस विकसित होती है, जो व्यवहार बदलने के लिए जरूरी है। सोने से पहले खुद से कुछ सवाल कर सकते हैं जैसे आज मैंने क्या अच्छा किया, कहां बुरा किया या अनावश्यक व्यवहार किया, क्या अलग किया जा सकता है।
डिस्क्लेमर- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


