Home World News hindi हर मोर्चे पर तैयार… सिंधु के पानी पर फिर बिलबिलाया बिलावल भुट्टो,...

हर मोर्चे पर तैयार… सिंधु के पानी पर फिर बिलबिलाया बिलावल भुट्टो, भारत को दी युद्ध की धमकी

4
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

पिछले हफ्ते इस्लामाबाद में एक सेमिनार को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री इशाक डार ने भी सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के फैसले को खारिज कर दिया था और कहा था कि समझौता वैध, बाध्यकारी और लागू है।

पिछले साल अप्रैल में कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर पाकिस्तानी आतंकियों के हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया था। तब से पाकिस्तान उसे फिर से बहाल कराने के लिए छटपटा रहा है और कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपना दुखड़ा रो चुका है लेकिन भारत ने दो टूक कहा है कि जब तक पाकिस्तान आतंकी ठिकानों को नष्ट नहीं करता है और आतंकियों को पनाह देना नहीं छोड़ता है, तब तक न तो उससे बात होगी और न ही सिंधु नदी जल संधि बहाल होगी। इस बीच, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (PPP) के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी रह रहकर बिलबिलाते रहते हैं और जब-तब भारत को युद्ध की गीदड़भभकी देते रहते हैं।

सोमवार को भी बुलावल भुट्टो ने भारत को युद्ध की धमकी दी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ “हर मोर्चे पर” लड़ने के लिए तैयार है। बिलावल का यह बयान तब आया है, जब नई दिल्ली ने पिछले हफ्ते ही दोहराया है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देता रहेगा, सिंधु जल संधि (IWT) स्थगित रहेगी। बता दें कि भारत ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले (जिसमें 26 लोगों की जान गई थी) के बाद सजा के तौर पर 1960 की इस संधि को 2025 में स्थगित कर दिया था। शुक्रवार को विदेश मंत्रालय (MEA) ने फिर से कहा था कि संधि पर भारत का रुख नहीं बदला है।

पाकिस्तान अपने अधिकारों से कभी समझौता नहीं करेगा

पाकिस्तान में एक सभा को संबोधित करते हुए भुट्टो ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारत सिंधु नदी के पानी को “हथियार” बनाने की कोशिश कर रहा है और घोषणा की कि पाकिस्तान नदी पर अपने अधिकारों से कभी समझौता नहीं करेगा। लगे हाथ भुट्टो ने गीदड़भभकी देते हुए कहा, “पाकिस्तान युद्ध के लिए तैयार है। सिंधु नदी के अधिकारों पर कभी समझौता नहीं करेगा। यह हमारे खिलाफ नदी के पानी को हथियार बनाने की कोशिश है।” बहरहाल यह पहला मौका नहीं है, जब बिलावल भुट्टो ने भारत के खिलाफ जहर उगला हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वह जहरीले बोल बोल चुके हैं। पिछले हफ्ते भी उन्होंने कहा था कि अगर भारत सिंधु जल समझौते को स्थगति रखता है और उस पर बांध बनाता है तो परमाणु युद्ध होगा।

भुट्टो की टिप्पणियां भड़काऊ और बेबुनियाद

खुफिया विभाग के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि भुट्टो की टिप्पणियां “भड़काऊ और बेबुनियाद बयानबाजी” थीं, जिनका मकसद तनाव भड़काना और सिंधु जल के भारत के प्रबंधन के बारे में झूठ फैलाना था। सूत्रों ने कहा, “भुट्टो का बयान भड़काऊ और बेबुनियाद है। यह जानबूझकर तनाव बढ़ाने और सिंधु जल संधि के तहत भारत के शांतिपूर्ण जल प्रबंधन के बारे में झूठ फैलाने के लिए दिया गया है।”

उनकी इस प्रतिक्रिया पर पिछले हफ्ते, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान के लगातार समर्थन की वजह से ही सिंधु जल संधि स्थगित है। जायसवाल ने कहा, “पाकिस्तान को सीमा पार आतंकवादियों को पनाह देना और उनका समर्थन करना पक्के तौर पर छोड़ना होगा। तभी भारत समझौते को फिर से लागू करने पर विचार कर सकता है। विश्व बैंक की मध्यस्थता में हुई यह संधि 1960 से भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु नदी प्रणाली के पानी के बंटवारे को नियंत्रित करती रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN