Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार ₹30 लाख के लहंगे से रियल गोल्ड पगड़ी तक, सबसे महंगे कपड़ों...

₹30 लाख के लहंगे से रियल गोल्ड पगड़ी तक, सबसे महंगे कपड़ों वाली बॉलीवुड फिल्में

6
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/11/25/1200x900/Lavish_Film_Costumes_and_Jewels_1795629248506_FcJx_1795629258910_R9c5_4610bcd0-da8b-468f-a98b-4a299d9a4a7a_fICm.png

फिल्मों पर इन दिनों पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है, लेकिन यह सब सिर्फ VFX पर नहीं लगता। महंगी फिल्मों में काफी पैसा एक्टर्स के आउटफिट और जूलरी पर भी खर्च होता है।

वक्त के साथ बड़ी फिल्मों का बजट आसमान छूने लगा है। नमित मल्होत्रा की ‘रामायण’ को बनाने में 4 हजार करोड़ रुपये खर्च हो गए, लेकिन कम लोग जानते हैं कि इस फिल्म का एक बड़ा बजट इसमें इस्तेमाल हुए आउटफिट और जूलरी पर भी लगा है। आज ऐसी ही फिल्मों के बारे में जानेंगे, जिनमें सिर्फ आउटफिट पर मोटा पैसा खर्च कर दिया गया। जानेंगे कि यह पैसा कहां खर्च हुआ, इसका कुछ फायदा भी हुआ या नहीं, साथ ही यह भी पता करेंगे कि बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का क्या नतीजा रहा।

‘रामायण’ में जूलरी-आउटफिट पर खर्च

शुरुआत रामायण के साथ ही करते हैं। इस फिल्म को लार्जर दैन लाइफ दिखाने के लिए भारी-भरकम खर्च किया गया था। जयपुर के 150 कारीगरों ने ढाई साल से ज्यादा वक्त देकर असली नगों और खूबसूरत पत्थरों से 4 हजार से ज्यादा हैंड मेड जूलरी आइटम तैयार किए। अकेले रावण के किरदार के लिए ही 4 हजार से ज्यादा ज्वेलरी पीस बनाए गए थे। रावण का सिंहासन, जो कि उसके औरा में एक अलग ही जान फूंकता है, इसे बनाने में 1 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। फायदा यह हुआ कि यह फिल्म विजुअली बहुत अपीलिंग बन गई और बॉक्स ऑफिस पर इसने मोटा पैसा कमाया।

₹90 करोड़ के 20 जोड़ी कपड़े

हिंदी सिनेमा में सिर्फ आउटफिट पर सबसे ज्यादा खर्च करने का रिकॉर्ड शाहरुख खान की साल 2011 में आई फिल्म ‘रा.वन’ के नाम पर है। इस फिल्म में शाहरुख खान ने जो हाई-टेक सुपरहीरो सूट पहना था, उसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये प्रति सूट थी। फिल्म के लिए ऐसे कुल 20 सूट बनाए गए थे। जिनकी कुल कीमत 90 करोड़ पहुंच गई। हालांकि फिल्म को खास प्यार नहीं मिला, विजुअली अच्छी होने के बावजूद लोगों ने कहानी और कॉन्सेप्ट को सिरे से खारिज कर दिया।

पैसा वसूल रहा इस इस फिल्म पर हुआ खर्चा

साल 2008 में आई फिल्म ‘जोधा अकबर’ भी विजुअली काफी अपीलिंग मूवी थी। इस फिल्म में नीता लुल्ला के डिजाइन किए मुगल और शाही आउटफिट इस्तेमाल हुए थे। हर एक की कीमत 2 लाख रुपये प्रति यूनिट थी। इसमें असली सोने और कीमती रत्नों से बनी 300 किलो ज्वेलरी का इस्तेमाल हुआ था। सिर्फ ऐश्वर्या राय के शादी के सेट का वजन ही 3.5 किलो था। फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया, और इसका पैसा वसूल रहा।

दीपिका के कपड़ों-जूलरी पर खर्च हुआ इतना पैसा

संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए 18वीं सदी के मराठा और बुंदेलखंडी राजघराने के कपड़े डिजाइनर अंजू मोदी ने तैयार किए थे। फिल्म में अकेले दीपिका पादुकोण के आउटफिट की कीमत 50 लाख रुपये थी। सिर्फ जूलरी पर 45 लाख रुपये की करीब खर्च कर दिए गए थे। हालांकि फिल्म सुपरहिट रही और इसमें मेकअप, आउटफिट और जूलरी पर खर्च किया गया पैसा वसूल रहा।

फिल्म जिसमें महंगी पड़ी अक्षय कुमार की पगड़ी?

अक्षय कुमार की साल 2015 में आई फिल्म ‘सिंग इज ब्लिंग’ में उन्होंने असली सोने की पगड़ी पहनी थी। सिर्फ इस पगड़ी की कीमत 65 लाख रुपये थी। हालांकि फिल्म में 116 करोड़ रुपये के करीब दुनिया भर में कमाए और इस तरह मेकर्स को यह सौदा महंगा नहीं पड़ा। हालांकि ओवरऑल सक्सेस एवरेज ही रही।

पद्मावत के लिए महंगा पड़ा लहंगा

रणवीर सिंह और शाहिद कपूर की फिल्म पद्मावत में घूमर सॉन्ग के लिए आउटफिट खासतौर पर हरदीप नरूला और रिम्पल ने डिजाइन किया था। दीपिका पादुकोण के ‘घूमर’ गाने और शाही शादी के लहंगों की कीमत ₹20 लाख से ₹30 लाख प्रति लहंगा थी। इन लहंगों का वजन 30 किलो तक था। इन पर असली जरी व नगों का काम किया गया था। लेकिन फिल्म सुपरहिट रही और संजय लीला भंसाली की उपलब्धियों में एक और नाम जुड़ गया।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN