Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/28/1200x900/youtube_trending_1779966151130_1779966151276_358524f2-bdee-4c8c-9ae0-0978c613b614.jpg

यूट्यूब पर राम चरण के पेड्डी के गाने का दबदबा है वहीं वरुण धवन और अक्षय कुमार भी अपने नए म्यूजिक वीडियोज के साथ कतार में हैं। टॉप 7 लिस्ट में देखिए कि भारत में लोग यूट्यूब पर क्या देख-सुन रहे हैं।

यूट्यूब के ट्रेंडिंग वीडियोज की लिस्ट में बॉलीवुड के दो नए गानों की एंट्री हुई हैं। ये सॉग्स भारत में खूब सुने जा रहे हैं। पहला गाना है वरुण धवन का चुनरी-चुनरी और दूसरा है, अक्षय कुमार की वेलकम टु द जंगल का घिस-घिस। अब दोनों में किसको ज्यादा बज मिला है, यह तो आप लिस्ट में देख सकते हैं। यहां टॉप 7 गानों को म्यूजिक वीडियोज हैं, जिनके चर्चे हैं। यह ट्रेंडिंग लिस्ट 28 मई 2026 तक अपडेटेड है।

हेल्लालालो

ट्रेडिंग लिस्ट में पहले नंबर पेड्डी फिल्म का गाना हेल्लालालो है। 4 दिन में यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में नंबर 1 पर आ गया है। इसे टोटल 30,244,672 व्यूज मिल चुके हैं। गाने को राम चरण के फैन्स खूब देख रहे हैं।

रागा ऑफ रिवेंज

दूसरे नंबर पर अनिरुद्ध रविचंदर का गाना रागा ऑफ रिवेंज है। गाना 16 मई को रिलीज हुआ है। अब तक इसे 16,881,625 व्यूज मिल चुके हैं।

चुनरी-चुनरी

तीसरे नंबर पर वरुण धवन की अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना’ का गाना चुनरी-चुनरी है। गाना दो दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड हुआ है और इसे 16,189,296 व्यूज मिल चुके हैं। गाना पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर पर फिल्माया गया है। लोग इस नए वर्जन को देख भी रहे हैं और उन्हें सलमान खान और सुष्मिता सेन याद आ रहे हैं।

घिस-घिस

अक्षय कुमार की फिल्म वेलकम टु द जंगल का भोजपुरी गाना घिस-घिस इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है। यह गाना तीन दिन पहले रिलीज हुआ है और इसे 17,633,132 व्यूज मिले हैं। गाने में अक्षय कुमार के साथ अक्षरा सिंह भी हैं। खिलाड़ी कुमार के इस नए अवतार को अलग-अलग तरह के रिएक्शंस मिल रहे हैं। व्यूज के मामले में भले ही यह चुनरी-चुनरी से आगे हो लेकिन पॉप्युलैरिटी वरुण धवन के गाने की है। गाने पर दिख रही एक्टिविटी के हिसाब से माना जा रहा है पॉप्युलैरिटी बज में वरुण आगे हैं।

हीरो वर्सस विलन

पांच नंबर पर भोजपुरी वीडियो हीरो वर्सस विलन ट्रेंड कर रहा है। रौशन रोही का ये गाना 19 मई को चार्ट में आया है। इसे अब तक 2,769,057 व्यूज मिले हैं।

हेंग हेंगो

नंबर छह पर हेंग हेंगो गाना है। चार दिनों में इसे 1,044,364 व्यूज मिले हैं। यह एक पॉप्युलर कन्नड़ फोक सॉन्ग है।

जनुआ से जित जाई

प्रमोद प्रेमी का भोजपुरी गाना जनुआ से जित जाई नंबर सात पर है। 9 दिन में इसे 1.8 मिलियन व्यूज मिले हैं। गाने की लिरिक्स रवि यादव की हैं। म्यूजिक विकी वॉक्स का है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN