Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार अक्षय कुमार के नौकर ने अमिताभ बच्चन पर गिरा दिया था 4...

अक्षय कुमार के नौकर ने अमिताभ बच्चन पर गिरा दिया था 4 ग्लास पानी, जानिए फिर क्या हुआ…

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/Akshay_Kumar__1788834357655_3fe72ec4-5567-486b-91d6-6060606cf889_1788834357773_e9160cca-8982-4156-a75b-8e8329c21b84_151547e9-90a5-4e2e-81b1-917df42aa300_751919f5-41d5-4964-9668-cf49dc9a7c84.jpg

अक्षय कुमार ने एक हिस्सा बताया कि कैसे उनके घर काम करने वाले शख्स ने अमिताभ बच्चन पर 4 ग्लास पानी गिरा दिया था। अक्षय ने अपना कुर्ता दिया था। जानिए कौन बनेगा करोड़पति के इस खास एपिसोड के बारे में।

अक्षय कुमार और सैफ अली खान अपनी फिल्म ‘हैवान’ को प्रोमोट करने अमिताभ बच्चन के शो पर कौन बनेगा करोड़पति पर पहुंचे थे। इस दौरान खूब मस्ती हुई और पुराने किस्से, कहानियों को सिलसिला शुरु हुआ। अक्षय कुमार ने होस्ट अमिताभ के उस दौर के स्टारडम को याद करते हुए एक किस्सा शेयर किया। एक्टर ने बिग बी को वो दिन याद दिलाया जब वो उनके घर आए थे और काम करने वाले शख्स ने एक्टर पर 4 ग्लास पानी गिरा दिया था।

अक्षय के हाउस हेल्प ने अमिताभ पर गिरा दिया था पानी

कौन बनेगा करोड़पति पर पहुंचे अक्षय कुमार ने वो समय याद किया जब इंडस्ट्री के सबसे बड़े एक्टर अमिताभ बच्चन उनके घर गए थे। एक्टर ने कहा कि वो उस समय मुंबई के लोखंडवाला में रहते थे और अमिताभ बच्चन उनसे मिलने घर आए थे। अक्षय कहते हैं, ‘सर, आपको याद है कि आप मेरे घर आए थे? मैं लोखंडवाला वाले घर की बात कर रहा हूं जब मैं वहां रहा करता था। जो लड़का मेरे घर काम करता था तो उसे आपको पानी देना था। वहां 4 ग्लास पानी रखा हुआ था। मुझे बहुत अच्छे से याद है कि सर ने कुर्ता पहना था और जो लड़का घर काम करता था वो इलाहाबाद से था। उस लड़के ने आपको देखा और यकीन नहीं कर पाया कि वो अमिताभ जी को पानी का ग्लास दे रहा है।

अमिताभ बच्चन का था ऐसा रिएक्शन

आगे अक्षय ने कहा, ‘वो पानी देने आया और चारों ग्लास आपके कुर्ते पर गिरा दिए। वो इतना हैरान था कि वो अच्छे से देख भी नहीं पा रहा था। मैं उस समय सोच रहा था कि अब क्या होगा? सर, बहुत लंबे हैं तो मैंने उन्हें अपना कुर्ता दिया जो इन्हें फिट हो सके। ये सुनते ही अमिताभ जोर से हंस पड़े। इस एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने सैफ अली खान के साथ भी अपना रिश्ता ढूंढ निकाला।

हैवान की रिलीज डेट

बता दें, हाल में अक्षय कुमार को फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में देखा गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका तो नहीं कर पाई, लेकिन ऑडियंस से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब एक्टर सैफ अली खान के साथ हैवान में नजर आने वाले हैं। एक्टर का खुद नेगेटिव किरदार में नजर आएंगे जिसे हैवान कहा जा रहा है। ये फिल्म मलयालम फिल्म ओप्पम का हिंदी रीमेक है। इन दोनों फिल्मों को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है। अक्षय और सैफ अली खान साल 2007 में आई टशन के करीब 18 साल बाद साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म 11 सितंबर को रिलीज हो रही है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN