Home rss entertainment hindi मनोरंजन समाचार Horror Movie: 7.9 रेटिंग वाली यह हॉरर-थ्रिलर उड़ा देगी होश, जियोहॉटस्टार पर...

Horror Movie: 7.9 रेटिंग वाली यह हॉरर-थ्रिलर उड़ा देगी होश, जियोहॉटस्टार पर तुरंत देखें

2
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/09/08/1200x900/ott_horro_thriller_1788835299913_38e5871f-f3ad-44d4-a933-c389798df470_1788835308057_c0685eb8-098a-4b65-b47a-9f38572e5ebd_d075e1e3-222b-4891-86cb-4db454eeb695_0d85ad07-2581-4146-8d72-6357cac6ec73.jpg

Horror Movie: बिना भूत-प्रेत के रोंगटे खड़े कर देने वाली फिल्म है यह। इसकी आईएमडीबी रेटिंग 7.9 है और यह साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म जियोहॉटस्टार पर है।

हर साल सैकड़ों हॉरर और सस्पेंस फिल्में बनती हैं। इनमें कुछ फिल्में सिर्फ डराती हैं, तो कुछ ऐसी होती हैं जो डर के साथ-साथ आपको सोचने पर भी मजबूर कर देती हैं। अगर आप भूत-प्रेत, आत्मा और डरावनी हवेलियों की कहानियों से थोड़ा ऊब चुके हैं, तो 7.9 रेटिंग वाली ये फिल्म आपके लिए परफेक्ट है।

बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

4.5 मिलियन डॉलर के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 259.9 मिलियन डॉलर की कमाई की थी। इसकी खास बात ये है कि इस फिल्म में आपको डराने के लिए भूत या किसी अलौकिक ताकत का सहारा नहीं लिया गया है। यहां असली डर इंसान के उस चेहरे से पैदा होता है, जिसे हम देख नहीं पाते हैं।

OTT Series: 7 एपिसोड, 7.9 रेटिंग और खौफनाक ट्विस्ट: दिमाग की नसें हिला देगा इसका क्लाइमेक्स

फिल्म का नाम

इस फिल्म का नाम ‘गेट आउट’ है। ये एक साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जिसे जॉर्डन पील ने डायरेक्ट किया है। कहानी क्रिस नाम के एक युवा ब्लैक फोटोग्राफर की है, जो अपनी व्हाइट गर्लफ्रेंड रोज के माता-पिता से मिलने उसके होमटाउन जाता है। शुरुआत में सबकुछ बिल्कुल सामान्य लगता है। रोज के माता-पिता क्रिस का स्वागत करते हैं और उसके साथ काफी अच्छे से पेश आते हैं। लेकिन धीरे-धीरे क्रिस को वहां कुछ चीजें अजीब लगने लगती हैं।

OTT: 7.9 रेटिंग वाली वो खौफनाक क्राइम थ्रिलर, जिसकी कहानी शुरू ही होती है ‘कटे हाथों’ से

‘गेट आउट’ बाकी हॉरर फिल्मों से अलग क्यों है?

सबसे पहली वजह है इसका हॉरर कॉन्सेप्ट। फिल्म में डर भूत या आत्मा से नहीं, बल्कि इंसान की सोच से पैदा होता है। हिप्नोसिस के जरिए किसी इंसान के दिमाग को एक ऐसी स्थिति में पहुंचाना, जहां वह सबकुछ देख तो सकता है लेकिन खुद को कंट्रोल नहीं कर सकता, फिल्म के सबसे डरावना हिस्सा है। इसके अलावा फिल्म में दिखावे से भरी दुनिया पर भी निशाना साधा है। कई बार किरदार ऊपर से बहुत अच्छे और प्रोग्रेसिव नजर आते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपी सोच कुछ और ही होती है।

IMDb पर 8.1 रेटिंग! OTT पर मौजूद इस हॉरर फिल्म को न करें अकेले देखने की गलती

फिल्म की एक और खासियत है, इसकी डिटेलिंग। कहानी में छोटी-छोटी चीजों को भी इस तरह इस्तेमाल किया गया है कि पहली बार देखने पर शायद आप उन्हें नजरअंदाज कर दें, लेकिन दोबारा फिल्म देखने पर कई नए क्लू और संकेत समझ में आते हैं। यही वजह है कि ‘गेट आउट’ सिर्फ एक हॉरर फिल्म नहीं रह जाती। यह एक ऐसी थ्रिलर बन जाती है जो आपको डराने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर करती है।

देखें या नहीं?

अगर आप ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं जिसमें जबरदस्त सस्पेंस हो, कहानी कुछ अलग हो और क्रेडिट्स चलने के बाद भी आप उसके बारे में सोचते रहें, तो ‘गेट आउट’ को अपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर सकते हैं। ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN