Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/06/17/1200x900/MixCollage-13-Jun-2025-01-39-PM-2904_1749802350729_1781663439090_35c16c17-44ae-4a3c-a26b-1a37952be4e2.jpg‘कैरी ऑन जट्टा 4’ की चर्चाओं के बीच गिप्पी अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आए हैं। गिप्पी ने इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कनाडा में सिक्योरिटी गार्ड और क्लीनर की नौकरी करनी पड़ी थी। साथ ही गिप्पी ने अपनी फिल्म को लेकर भी बात भी।
एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल इनदिनों अपनी फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। गिप्पी इस फिल्म के रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। गिप्पी की अपकमिंग मूवी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। सिंगर इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में जोरो-शोरों से जुटे हैं। फिल्म ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ की चर्चाओं के बीच गिप्पी अपने एक इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में आए हैं। गिप्पी ने इंटरव्यू में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि एक समय ऐसा भी था जब उन्हें कनाडा में सिक्योरिटी गार्ड और क्लीनर की नौकरी करनी पड़ी थी। साथ ही गिप्पी ने अपनी फिल्म को लेकर भी बात भी।
आर्थिक तंगी का करना पड़ा सामना
एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया के लेटेस्ट व्लॉग में नजर आए, जहां उन्होंने अपनी कामयाबी के सफर के बारे में खुलकर बात की। गिप्पी ने बताया कि भले ही उनका पहला गाना हिट रहा था, लेकिन दूसरा मौका पाने के लिए उन्हें काफी मेहनत करनी पड़ी। गिप्पी ने बताया कि तब तक उनकी शादी हो चुकी थी और वह अपनी पत्नी रवनीत कौर के साथ कनाडा जा चुके थे। वहां दोनों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था और घर चलाने के लिए अलग-अलग नौकरियां करनी पड़ती थीं।
पत्नी संग बांटा अखबार
बातचीत के दौरान गिप्पी ने बताया, ‘अपने दूसरे एल्बम तक मुझे बहुत संघर्ष करना पड़ा। उस दौरान मैं अपने खर्चे पूरे करने के लिए 3-4 तरह के काम करता था। घर लौटते-लौटते सुबह के 4 बज जाते थे। फिर मैं और मेरी पत्नी हम दोनों अगले दो घंटे तक अखबार बांटते थे। इसके बाद मैं सो जाता था और वह काम पर चली जाती थी। वह सुबह 6 बजे सबवे (Subway) में काम पर जाती थी, शाम 4 बजे तक वहां काम करती थी और फिर सिक्योरिटी गार्ड का काम करती थी। बाद में उसने वह काम छोड़ दिया और हमने एक मॉल में सफाई का कॉन्ट्रैक्ट ले लिया।’
मॉल में सफाई करने के मिलते थे इतने डॉलर
उन्होंने आगे कहा, ‘शाम को हम 2-3 घंटे काम करने जाते थे; फूड कोर्ट से ट्रे उठाना उनकी जिम्मेदारी होती थी और मैं सफाई का काम करता था। फिर हम वापस आ जाते थे। दूसरे कामों में मुझे 8 डॉलर मिलते थे, लेकिन मॉल में सफाई के काम में मुझे लगभग 13 डॉलर मिल जाते थे। वहां ये आम काम हैं। यहां हम कई दूसरी बातें सोचते हैं। जैसे अखबार बांटने के काम में, मैं और मेरी पत्नी सोचते थे कि यह हमारे साथ बिताने का समय है। इसलिए हम पूरे समय बातें करते रहते थे और दो घंटे में काम निपटा लेते थे। लेकिन मॉल वाले काम में समय तय था और सिक्योरिटी के काम में ज्यादा घंटे देने पड़ते थे।’
गिप्पी के तीन बच्चे हैं
गिप्पी ने बताया कि उस समय काम करने का एक सच्चा जुनून था और साथ ही ऐसी जगह पहुंचने की इच्छा थी जहां वे अपनी पसंद का काम कर सकें और ज्यादा पैसे कमा सकें। बता दें कि गिप्पी की शादी रवनीत कौर से हुई है। दोनों की शादी 2007 में हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं: एकम ग्रेवाल, शिंदा ग्रेवाल और गुरबाज ग्रेवाल।
फिल्म के बारे में
गिप्पी ग्रेवाल की ‘कैरी ऑन जट्टा 4’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने वाली है। स्मीप कांग के निर्देशन में बनी इस बहुप्रतीक्षित पंजाबी कॉमेडी फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल और बिन्नू ढिल्लों मुख्य भूमिकाओं में हैं, साथ ही इसमें मशहूर अभिनेता जसविंदर भल्ला को एक खास इमोशनल ट्रिब्यूट भी दिया गया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN






